BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मोतीहारी: बच्चों व गर्भवती महिलाओं को रोगों से सुरक्षित करने के लिए हो रहा है नियमित टीकाकरण 

– सदर प्रखंड मोतिहारी के चन्द्रहिया, गोढ़वा, बसतपुर स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहा है टीकाकरण  – 12...

– सदर प्रखंड मोतिहारी के चन्द्रहिया, गोढ़वा, बसतपुर स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र पर हो रहा है टीकाकरण 

– 12 प्रकार की बीमारियों से होती है सुरक्षा 

मोतिहारी। सदर स्वास्थ्य केंद्र मोतिहारी के चन्द्रहिया, गोढ़वा, बसतपुर स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ ही कई सेशन साइटों पर अभियान चलाकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा 0-5 वर्ष तक के बच्चों को डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जा रहा है। इस दौरान टीकाकरण स्थल पर स्वास्थ्य जाँच करने के साथ ही गर्भवती महिलाओ का भी टीकाकरण किया जा रहा है। मोतिहारी सदर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि बच्‍चे के शरीर में रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्‍चे के शरीर की रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। टीकाकरण से बच्‍चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती  तथा समुदाय के स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर में सुधार होता है। 

इसके अतिरिक्‍त नियमित टीकाकरण के अवसर पर गर्भवती महिलाओं को टेटनस के टीके लगाकर उन्‍हे व उनके नवजात शिशुओं को टेटनस से बचाया जाता है। वहीं चन्द्रहिया स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी विनोद कुमार राम ने बताया कि बच्चों का डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, टेटनेस, पोलियो, टीबी व खसरा जैसी 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता के साथ टीकाकरण की व्यवस्था: 

मोतिहारी के वार्ड नंबर 15 के साथ ही अन्य आंगनबाडी केन्द्रों पर नियमित टीकाकरण के दौरान एएनएम, आशा, व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से घर घर जागरूक करते हुए टीका से वँचित शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को  बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटामिन ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी के टीके लगाए जा रहे हैं। 

शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है टीकाकरण: 

डीआईओ डॉ शरतचंद्र शर्मा ने कहा कि नियमित टीकाकरण का उद्देश्य शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि 2023 में भारत की वर्तमान शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर 26.619 मृत्यु है, जो 2022 से 3.89% कम है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा हेतु नियमित टीकाकरण आवश्यक है।उन्होंने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशिक्षित नर्स के द्वारा नियमित टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है। जो पूर्णतः निःशुल्क होता है। वहीं टीकाकरण साइटों का निरीक्षण भी विभागीय टीम के द्वारा किया जाता है। नियमित टीकाकरण के दौरान टीका से वँचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बूस्टर टीडी के टीके लगाए जाते हैं। 

बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है टीकाकरण: 

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण बेहद जरूरी होता है। जिले के सभी प्रखंडों व ग्रामों के स्वास्थ्य विभाग की टीम -आशा द्वारा जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रचार- प्रसार कर बच्चों का टीकाकरण कराया जा रहा है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top