BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

जिला पदाधिकारी के द्वारा कवलदह पोखर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा कवलदह पोखर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं...

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा कवलदह पोखर अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही वहा उपस्थित पदाधिकारियों एवं आम जनों के द्वारा राष्ट्रपिता को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के बताये गये मार्ग यथा-सत्य, अहिंसा, न्याय एवं स्वच्छता की राह पर चलने हेतु जिलावासियों को संदेश एवं शुभकामनाएं दी।

साथ ही उनके आदर्शों का अनुपालन कर समाज में समरसता एवं भाई चारा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया जिससे समाज, राज्य एवं अंतिम रूप से राष्ट्र का विकास हो सके। हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आस पास साफ सफाई एवं स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

बक्सर जिला में दिनांक 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा नाम का विशेष अभियान का संचालन किया गया है। इस वर्ष इस अभियान का विषय “कचरा मुक्त भारत” है। इस अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के विभिन्न घटकों पर गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं साफ सफाई अभियान स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, दीवाल चित्रण, स्वच्छता चौपाल इत्यादि गतिविधियां किया गया।

इस अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर जन जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाया गया। जैसे जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण अभियान, पर्यटन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान, स्वच्छता कर्मी के लिए हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, ठोस कचरा प्रबंधन के संबंध में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के क्रियान्वयन के संबंध में जन जागरूकता जैसे सूखा गीला कचरा का पृथक्करण, जैविक कचरे का कंपोस्ट तैयार करना एवं अजैविक कचरे की छटाई पर जानकारी दिया गया।

साथ ही प्लास्टिक कचरा का प्रयोग पर रोकथाम करना एवं प्रबंधन पर भी लोगों को जानकारी दिया गया, तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत सोकपीट, लिचपिट पर जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में योजना का क्रियान्वयन निरंतर हो सके इस संबंध में उपयोगिता शुल्क देने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक प्रखंड से चयनित अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों को समान्नित किया गया। जिसके नाम इस प्रकार से हैं:- बक्सर प्रखंड अंतर्गत चुरामनपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन कुमारी, जगदीशपुर पंचायत के स्वच्छता कर्मी मो० सलीम, इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बड़का गांव के स्वच्छता पर्यवेक्षक सोनू कुमार चौधरी एवं स्वच्छता कर्मी सुनील चौधरी, चौसा प्रखंड अंतर्गत जलीलपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्णकांत राम एवं बनारपुर पंचायत के स्वच्छता कर में सत्यनारायण सिंह,

राजपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार एवं राजपुर पंचायत के स्वच्छता कर्मी बलिराम, डुमराव प्रखंड अंतर्गत लखनडीहरा पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक ज्योति एवं चिलहरी पंचायत के स्वच्छता कर्मी कुंती देवी, सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक रामजी यादव एवं सिमरी पंचायत के स्वच्छता कर्मी संजय राम, ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत उतरी नैनीजोर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक कंचन कुमारी एवं निमेज पंचायत के स्वच्छता कर्मी राम वचन यादव,

चक्की प्रखंड अंतर्गत अरक पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक सरोज शर्मा एवं अरक पंचायत के स्वच्छता कर्मी शिवजी चौधरी, नावानगर प्रखंड अंतर्गत आथर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह एवं आथर पंचायत के स्वच्छता कर्मी मुन्ना पासी, चौगाई प्रखंड अंतर्गत चौगाई पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार एवं चौगाई पंचायत के स्वच्छता कर्मी बाल कुमार डोम एवं केसठ प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक अयोध्या पासवान एवं केसठ पंचायत के स्वच्छता कर्मी मुकतर मुसहर हैं।

जिला पदाधिकारी के द्वारा आज बक्सर प्रखंड अंतर्गत कमरपुर पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही बक्सर जिला में 10 अन्य अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का संचालन आज प्रारंभ किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top