BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

रोजी-रोटी व अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने के संकल्प के साथ खेग्रामस का दूसरा बक्सर जिला सम्मेलन संम्पन्न

पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने किया उद्घाटन व मुख्य अतिथि रहें विधायक अजीत कुमार सिंह, माले जिला सचिव नवीन ने...

पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद ने किया उद्घाटन व मुख्य अतिथि रहें विधायक अजीत कुमार सिंह, माले जिला सचिव नवीन ने सम्मेलन को संबोधित किया

बिहार में वास आवास का कानून बनाकर दलित, गरीबों, भूमिहिन मजदूरों को पांच डिसमिल जमीन दें सरकार: रामेश्वर प्रसाद

डुमरांव. अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का दूसरा बक्सर जिला सम्मेलन शहीद का. जीवन-विकास-नरसिंह की शहादत स्थली मठिला में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा (माले) के आरा से सांसद व खेग्रामस के राष्ट्रीय संरक्षक का. रामेश्वर प्रसाद ने किया. सम्मेलन में डुमरांव विधायक का. अजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए.

झंडोत्तोलन वरिष्ठ का. मानरूप पासवान ने किया. शहीद वेदी पर सभी साथी ने पुष्पांजलि अर्पित किया. अध्यक्ष मंडल में का. नारायण दास, कन्हैया पासवान, सत्यनारायण, वकील राय, महफूज शामिल रहें. इसके अलावा पार्टी के प्रखंड सचिव सुकर राम, हरेंद्र राम, ललन प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, जगनारायण शर्मा, वीरेंद्र यादव, विसर्जन, नीरज यादव, किसान महासभा नेता अलख चौधरी और रामदेव सिंह भी मंच पर उपस्थित रहें.

जिला सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता का. रामेश्वर प्रसाद ने कहां कि मोदी सरकार में गरीबों, खेतिहर व ग्रामीण मजदूरों पर चौतरफा हमलें बढ़े हैं. एक तरफ महंगाई की मार है तो दूसरी तरफ बिहार के मजदूरों के काम के गारंटी कानून ’मनरेगा’ में लगातार कटौती कर इसे खत्म करने की साजिश रच रही है.

एक तरफ सफाई कार्य में लगे मजदूरों के पैर धोकर उन्हें सम्मान देने की बात करती है तो दूसरी तरफ उन्ही मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी करने, उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने, इलाज की व्यवस्था करने के सवाल पर मुह फेर लेती है.

विदेशों में जाकर भारत के मजदूरों का अपमान करते हुए कहते हैं कि भारत में हम सबसे सस्ता मजदूर उपलब्ध कराएंगे. देश में जिस तरह से दलित गरीबों पर भाजपा सरकार बुलडोजर चलाकर उनके अधिकारों को खत्म कर रहीं हैं. यह काफी उनके दलित गरीबों से नफरत करने का मंशा साफ-साफ दिखता है.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डुमरांव विधायक डा. अजीत कुमार सिंह ने कहां कि जिस तरह से यूपी में योगी सरकार बुलडोजर चलाकर लोगों को भय पैदा कर रही है. उसी तरह बिहार में भी भाजपाई मानसिकता वाले प्रशासन बुलडोजर चलाकर यहां भी दलित गरीबों को डराना चाहती है.

लेकिन बिहार में उनका मंसूबा भाकपा माले और खेग्रामस कभी कामयाब नही होने देगी. बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को वास आवास कानून बनाकर उसे लागू करते हुए सभी भूमिहीनों को दस डिसमिल जमीन देनी चाहिए. बिहार का विकास तब तक संभव नहीं, जब तक ग्रामीण मजदूरों-किसानों की स्थिति में सुधार नहीं होता.

सम्मेलन में खेत-ग्रामीण मजदूरों के लिए केंद्रीय कानून बनाने, भूमि सुधार आयोग की रिपोर्ट लागू करने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने, मनरेगा में 200 दिन काम व न्यूनतम 600 रुपया मजदूरी करने, दलित-गरीबों-महिलाओं-अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमले पर रोक लगाने,

भोजन अधिकार कानून को सख्ती से लागू करने, प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराने, स्वास्थ्य केंद्रों को सही ढंग से चालू करने, समान स्कूल प्रणाली को लागू करने, गरीबों की योजनाओं में मची लूट पर रोक लगाने, सांप्रदायिक उन्माद पर रोक लगाने के लिए आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया.

सम्मेलन ने 39 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया और जिला अध्यक्ष का. कन्हैया पासवान और जिला सचिव का. नारायण दास को चुना.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top