BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर लगाई गई है डुमरांव राजगढ़ में फोटो प्रदर्शनी

मंत्रालय द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी ’नए भारत’ की नींव की प्रदर्शनी है: अश्विनि कुमार चौबे नया भारत सशक्त भारत’...

मंत्रालय द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी ’नए भारत’ की नींव की प्रदर्शनी है: अश्विनि कुमार चौबे

नया भारत सशक्त भारत’ पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया उद्घाटन

डुमरांव. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बक्सर के डुमरांव स्थित राजगढ़ में ‘नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मौके पर सीबीसी, पटना के उप निदेशक संजय कुमार, कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा, सर्वजीत सिंह और अमरेंद्र मोहन मौजूद थे. इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने फीता काट कर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहां कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी ’नए भारत’ की नींव की प्रदर्शनी है. उन्होंने कहां कि यह जागरूकता कार्यक्रम बेहद सराहनीय है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर लगाई गई इस प्रदर्शनी को आमजनों को अवश्य देखना चाहिए. उन्होंने कहां कि 21वीं सदी भारत का होगा. 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु होगा.

उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और उनके अथक प्रयास से हमारा देश विश्व के अग्रिम पंक्ति में खड़ा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के उप निदेशक संजय कुमार ने कहां कि केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का वह विभाग है, जो जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को विभिन्न माध्यमों से बताने का काम करता है.

उन्होंने कहां कि इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा नए भारत के निर्माण हेतु किये गए कार्यक्रमों जैसे चंद्रयान-3 का परीक्षण, जी 20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, लाइफ मिशन सहित लोगों के कल्याण हेतु चलाये जा रहंे विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में आमजनों को अवगत कराना है, ताकि योजनाओं का संदेश व लाभ अधिक से अधिक लोगों के बीच खास कर समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक पहुँचाया जा सके.

फोटो प्रदर्शनी में स्वतंत्रता के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश एवं राज्य के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों की भी तस्वीरें लगाई गई हैं. फोटो प्रदर्शनी में खास तौर से बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र व गाथा भी प्रस्तुत की गई है.

सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहां कि बिहार में सीबीसी की छह क्षेत्रीय और एक प्रादेशिक कार्यालयों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में विभिन्न प्रकार के आउटडोर कार्यक्रमों के जरिए जनजागरुक का कार्य किया जा रहा है.

उन्होंने कहां कि बीते 9 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गईं नीतियों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में फोटो, आंकड़ों एवं सूचनाओं के माध्यम से आमजनों को बताने तथा उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है.

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहां कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी 26 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजनों के लिए खुली रहेगी. प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा. कार्यक्रम का संचालन सीबीसी, छपरा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक दल के कलाकारों के द्वारा गीत, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति की गई.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top