BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया : राष्‍ट्रीय कृम‍ि मुक्ति दिवस- बच्चों को खिलाई जा रही है अल्बेंडाजोल की दवा 

– सिविल सर्जन ने बच्चों को दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत – कृमि के कारण हो सकता है कुपोषण ...

– सिविल सर्जन ने बच्चों को दवा खिलाकर की कार्यक्रम की शुरुआत

– कृमि के कारण हो सकता है कुपोषण 

बेतिया। जिले में राष्‍ट्रीय कृम‍ि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि से बचाव को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर महाअभियान की शुरुआत की गईं। बेतिया अम्बेदकर नगर, अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दूबे ने उपस्थित सरकारी, निजी विद्यालय तथा आँगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को दवा खिलाकर किया।

मौके पर सीएस डॉ दूबे ने कहा कि 1 से 19 साल तक के बच्चे को दवा खिलानी है। उन्होंने बताया कि जिले में कृमि मुक्ति दिवस मनाते हुए कार्यक्रम आरम्भ हुआ है। वहीं इस दौरान छूटे हुए बच्चों को 27 सितंबर को भी दवा खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल में एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि की दवा खिलानी है। 

एसीएमओ डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि यह दवा सुरक्षित है। मिट्टी, पानी और वातावरण के कारण बच्चे और बड़े दोनों में कृमि हो सकता है। कृमि की दवा वर्ष में दो बार देना आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि पेट में कृमि होने के कारण विकास अवरुद्ध हो जाता है। साथ ही कई तरह की समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण के प्रति माता-पिता को जागरूक रहना चाहिए। 

कृमि के कारण हो सकता है कुपोषण

जिला स्वास्थ्य समिति के डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि बच्चों में कृमि के कारण कुपोषण हो सकता है। वहीं उनमे खाने में रुचि घटने लगती है। डीसीएम ने कहा कि अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से बच्चे एनीमिया के शिकार होने से भी बच सकते हैं। मानसिक और शारीरिक विकास के लिए एक से 19 वर्ष तक बच्चों को गोली खिलानी जरूरी है।

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। एक से पांच तक स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा दी जाएगी। एक से दो वर्ष तक के बच्चे को आधी गोली चूर्ण बनाकर खिलानी है। ऐसे बच्चे जो बीमार हैं या अन्य दवा चल रही है उसको कृमि की दवा नहीं देनी है। इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीसीएम, एसीएमओ, बेतिया स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी, समन्वयक मौके पर मौजूद रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top