BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

बीपी मंडल की 106वीं जयंती एवं जगदेव प्रसाद जागृति पखवाड़ा में प्रबोधन एवं जागृति कार्यक्रम

डुमरांव. रविवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 106वीं जयंती, जगदेव प्रसाद की स्मृति...

डुमरांव. रविवार को मंडल आयोग के अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 106वीं जयंती, जगदेव प्रसाद की स्मृति में प्रबोधन एवं जागृति कार्यक्रम नगर भवन में आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य तीन बिंदुओं जातीय गणना से लाभ और हानि, वर्तमान समय के आरक्षण की स्थिति तथा बहुजन विचारकों के विचारों पर परिचर्या को रखा गया.

वक्ताओं ने कहां कि सामाजिक परिवर्तन तभी होगा जब हम अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करेंगे. हमें सामाजिक विज्ञान पर जीवन जीना चाहिए. हमें शिक्षित समाज का निर्माण करना होगा और यह तब संभव जब हमें अपना कर्म करना होगा. विज्ञान के सिद्धांत पर जीना शुरू कर देंगे, तो हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता.

वक्ताओं ने कहां कि जिस तरह बीपी मंडल और जगदेव प्रसाद समाजवाद की स्थापना के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिए, हमें भी अपना दायित्व का निर्वहन करना होगा. हम जाति और धर्म के आधार पर बड़ा छोटा को छोड़ना होगा. हमें शिक्षा पाकर हीं समाज को बेहतर बना सकते हैं। हमें आधुनिक युग को समझकर जीवन को आगे बढ़ाकर अपनी शक्तियों को सशक्त बनाना होगा. संविधान को समझना होगा. हमें जो आर्कषण मिला वह काफी नहीं.

आरक्षण अगर गलत होता तो सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया होता. जातीय गणना से सबको मालूम होगा कि कौन कितना प्रतिशत है. जातीय गणना हमें जानकारी मिलेगी कि जिसकी जितनी भागीदारी है, उनको उतनी हिस्सेदारी मिलती है कि नहीं. आज देश को जाति धर्म में बांटकर असली मुद्दा से भटकाया जा रहा है. बीपी मंडल तथा जगदेव प्रसाद के सपने तभी साकार होंगे, जब हम समाज में सौहार्द बनाकर काम करेंगे तथा अपने इतिहास को समझेंगे.

अंधविश्वास और पाखंवाद का बहिष्कार कर सामाजिक विज्ञान में जीना होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता लालधारी प्रसाद तथा संचालन बीरेन्द्र सिंह यादव ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन बक्सर जिला परिषद अध्यक्षा विद्या भारती और महारानी उषारानी उच्च विद्यालय की पूर्व प्राचार्या पुष्पा देवी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेश मौर्या, बहुजन सोसाइटी आफ इंडिया के पीके आजाद तथा मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय भाकपा माले विधायक डा अजीत कुमार सिंह ने अपने विचार रखंे.

इसके अलावा जिला पार्षद केदार यादव, डा. राजीव कुमार यादव जिला पार्षद प्रतिनिधि, बीरेन्द्र पाल सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में अमितेश कुमार रिंकू, संतोष कुमार सिंह, राजेश सिंह, शिक्षक ददन सिंह, बिहारी सिंह यादव, दीपक यादव, शिक्षक नेतृत्वकर्ता मुक्तेश्वर प्रसाद, मलू इद्रीशी, जीतू यादव, अंकित कुमार, अशोक कुमार, सोनू खान, आलोक कुमार, अफजल राही, मो. इस्लाम, चंदन केशरी, संतोष कुमार, पीर मोहम्मद, नागेंद्र राम, कृष्णा बारी, परवीन, कुमार, बृजेन्द्र सिंह सहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top