BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : जिले में कालाजार उन्मूलन अभियान की हुई शुरुआत 

– 60 दिनों तक होगा सिंथेटिक पैराथाइराइड का छिड़काव  – मझौलिया,व अन्य प्रभावित स्थानों पर दवा छिड़काव प्रारंभ  बेतिया। जिले...

– 60 दिनों तक होगा सिंथेटिक पैराथाइराइड का छिड़काव 

– मझौलिया,व अन्य प्रभावित स्थानों पर दवा छिड़काव प्रारंभ 

बेतिया। जिले में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मझौलिया व अन्य प्रभावित स्थानों पर प्रशिक्षित छिड़काव दलकर्मियों के द्वारा कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की शुरुआत हो चुकी है। वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि कालाजार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दूसरे राउंड के अभियान के तहत अगले 60 दिनों तक प्रभावित स्थानों में सिंथेटिक पैराथाइराइड का छिड़काव किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दलकर्मियों के द्वारा छिड़काव के दौरान कालाजार के लक्षण वाले  मरीजों की खोज भी की जाएगी । लक्षण वाले मरीज मिलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर उनकी समुचित जाँच एवं कालाजार की पुष्टि होने पर पूर्ण उपचार भी किया जाएगा, जो पूर्णत; निःशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि महादलित बस्तियों एवं झुग्गी-झोपडी में कालाजार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही सिथेटिक पैराथाइराइड कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि कालाजार व उसके वाहक बालू मक्खी को जड़ से समाप्त किया जा सके। 

घरों में होगा दवा का छिड़काव

मौके पर भीडीसीओ रमेश कुमार, भीबीडीएस सुजीत कुमार व प्रकाश कुमार ने बताया कि जिले के 18 प्रखंडों के चिह्नित स्थानों पर छिड़काव दलकर्मियों द्वारा सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव शुरू है,जो अगले 60 कार्य दिवस तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कीटनाशक दवा का छिड़काव दीवार पर छह फुट तक होगा। ताकि बालू मक्खी मर जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

भीबीडीएस डॉ सुजीत कुमार ने कालाजार के लक्षण की जानकारी देते हुए कहा बालू मक्खी के काटने से कालाजार होता है जिसमें 14 दिनों से अधिक बुखार आना, भूख कम लगना, शरीर में पीलापन और वजन घटना, तिल्ली और लिवर का आकार बढ़ना, त्वचा सूखी, पतली होना आदि कालाजार के मुख्य लक्षण हैं। इससे पीड़ित होने पर शरीर में तेजी से खून की कमी होने लगती है। ऐसे रोग के लक्षण होने पर सरकारी अस्पताल में जाँच कराएं। इलाज व दवाओं की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध है। 

छिड़काव के वक्त इन बातों पर दें ध्यान

– घर की दीवारों में पड़ी दरारों को भर दें।

– खाने-पीने के सामान, बर्तन, दीवारों पर टंगे कैलेंडर आदि को बाहर कर दें।

– भारी सामानों को कमरे के मध्य भा ग में एकत्रित कर उसे ढक दें।

– रसोईघर, गौशाला सहित पूरे घर में दवा का छिड़काव कराएं।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top