BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
11 hours ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर डीएम ने किया समीक्षात्मक बैठक

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर...

बक्सर : जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्यालय के सुदृढीकरण हेतु कार्य योजना पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा वैसे माध्यमिक विद्यालय जहाँ 15 लाख से अधिक राशि छात्र कोष, विकास कोष में संरक्षित है, के व्यय की कार्य योजना संबंधित बैठक में शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी सहित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को निम्नांकित निदेश दिए गए।

माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालय (प्राथमिक एवं मध्य) जहाँ बच्चों के लिए कमरे हो, किन्तु बैठने के लिए बेंच डेस्क की सुविधा न हो। वहाँ अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में बेंच डेस्क उपलब्ध कराया जाय। संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पोषक क्षेत्र के प्राथिमक एवं मध्य विद्यालयों में बेंच डेस्क की आपूर्ति हेतु छात्रोपस्थिति एवं कमरों की संख्या का आकलन कर सूची उच्च विद्यालय को उपलब्ध कराते हुए एवं आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।

माध्यमिक विद्यालयों के पोषक क्षेत्र के अन्य विद्यालयों (प्राथमिक एवं मध्य) में शौचालय की मरम्मती की आवश्यकता हो तो विभागीय निदेश के आलोक में इस राशि से मरम्मति करायी जाय।

सभी प्रखण्ड में प्रखण्ड मुख्यालय के निकट वाले माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय को चिन्हित कर एक पुस्तकालय को पर्याप्त सुविधाओं के साथ विकसित किया जाय। पुस्तकालय में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित हो। ताकि वहाँ विद्यालय अवधि के बाद भी छात्र एवं स्थानीय युवक पुस्तकालय का लाभ ले सकें। साथ ही राज उच्च विद्यालय डुमराँव एवं एम0पी0 हाई स्कूल बक्सर में पूर्व से संचालित पुस्तकालय का सौन्दर्यीकरण एवं आधुनिक सुविधा युक्त तैयार किया जाय।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा बताया गया कि कुल 32 विद्यालयों के लिए मनरेगा से चाहरदीवारी बनाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा सामग्री की लागत का भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक प्रखण्ड में कम से कम एक माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु विहित प्रपत्र में सूचनाएँ/आँकडा उपलब्ध कराया जाय। ताकि अगली बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की जा सकें।

वैसे विद्यालय जहाँ जलजमाव की स्थिति हो, की सूची उपलब्ध करायी जाय ताकि संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से समाधान निकाला जा सकें। जल-जीवन-हरियाली के तहत वर्षा जल संचयन हेतु विद्यालय को चिन्हित किया जाय एवं पूर्व की सूची को अद्यतन कराया जाय। लक्ष्य के विरूद्ध कितने विद्यालय इससे आच्छादित हुए है, उनका अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

विद्यालयों में होने वाले व्यय की नियमित रूप से समीक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) करेंगे तथा लक्ष्य के अनुरूप व्यय सुनिश्चित करायेंगे। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा बक्सर, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय के उपस्थिति थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top