BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 hours ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
5 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
7 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
Advertisement

गृह भ्रमण कर लाभुक महिलाओं को पोषण के प्रति करें जागरूक : डीपीओ

गर्भवतियों को 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है इस वर्ष की थीम
  • जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोद भराई उत्सव सह सुपोषण दिवस
  • आईसीडीएस डीपीओ ने गर्भवती महिलाओं को दी पोषण की थाली, किया जागरूक
  • बक्सर, 07 सितंबर | प्रत्येक साल सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत जिले के सभी परियोजनाओं में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे माह आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों, लाभुक महिलाओं और किशोरियों को एनीमिया और कुपोषण को दूर करने के साथ पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
  • इस क्रम में गुरुवार को तय कार्यक्रम के अनुसार गोद भराई उत्सव सह सुपोषण दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रंजना कुमारी ने सदर परियोजना अंतर्गत केंद्र संख्या 94 ठोरा अनु. जाति टोला आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। डीपीओ ने गर्भवती महिलाओं को फल, फूल गोदभराई सामग्री इत्यादि उपहार स्वरूप भेंट किया।
  • साथ ही, डीपीओ ने सेविका के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण क्षेत्र में गृह भ्रमण भी किया। उन्होंने सभी सेविकाओं को 9 सितंबर तक गृह भ्रमण कर सभी लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। इस दौरान वार्ड अध्यक्ष जन प्रतिनिधि, महिला पर्यवेक्षिका,सेविका, सहायिका तथा परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति हुए।

गर्भवतियों को 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए

  • डीपीओ रंजना कुमारी ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण का प्रतिदिन सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, मौसमी फलों व सब्जियों के सेवन से होने वाले पोषण लाभ के प्रति महिलाओं को जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में खून की कमी से बचने के लिए गर्भवतियों को 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। सरकार बेहतर पोषण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करती है। इसके तहत प्रत्येक माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर सात से नौ माह की गर्भवतियों की गोद भराई कराई जाती है।
  • गर्भावस्था में प्रतिदिन हरी साग-सब्जी, मूंग का दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे एवं दूध, सप्ताह में दो से तीन बार अंडे, मांस, महिलाओं को खाना चाहिए। डीपीओ ने कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाएं नियमित रूप से समुचित मात्रा में पौष्टिक आहार लिया करें। नियमित रूप से प्रसव पूर्व जांच करती रहे। अपना वजन कराएं तथा उसे मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड पर दर्ज कराएं। साथ ही प्रसव पश्चात एक घंटे के अंदर शीघ्र स्तनपान शुरू करने संबंधी परामर्श दिए गए।

सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है इस वर्ष की थीम

  • डीपीओ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान समग्र रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार लाना है। जिसके लिए जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा।
  • इस वर्ष ‘सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत’ पोषण माह की थीम निर्धारित की गई है। जिसके तहत स्तनपान एवं ऊपरी आहार के लिए परामर्श व जागरूकता गतिविधि, स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मेरी माटी मेरा देश अभियान, जनजातीय केंद्रीत क्षेत्रों में पोषण संवेदीकरण के लिए उन्मुखीकरण तथा एनीमिया प्रबंधन पर परीक्षण, उपचार एवं चर्चा को लेकर गतिविधियां आयोजित की जानी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top