BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
1 day ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
6 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
2 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

सीतामढ़ी : लोगों की भीड़ और नई व्यवस्था से फाइलेरिया उन्मूलन की जग रही उम्मीद

नाइट ब्लड सर्वे के स्थायी सत्रों पर दिखी समझदारी  मंगलवार से रैंडम साइटों पर होगी माइक्रो फाइलेरिया की जांच  सीतामढ़ी।...

नाइट ब्लड सर्वे के स्थायी सत्रों पर दिखी समझदारी 

मंगलवार से रैंडम साइटों पर होगी माइक्रो फाइलेरिया की जांच 

सीतामढ़ी। ठंड की सरसराहट के बीच स्वेटर पहने और चादर ओढ़े मरीज जब नाइट ब्लड सर्वे कराने आते हैं, तो जाहिर है वे इसके महत्व को भी समझ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को यह दृश्य जिले के सभी प्रखंडों के नाइट ब्लड सर्वे के साइटों पर दिखा। दो दिन के इस कार्यक्रम में 5400 के लक्ष्य के विरुद्ध विभाग ने 5500 से ज्यादा सैंपल एकत्र किए।

इस कार्यक्रम में जितनी भागीदारी लोगों की रही उतनी ही भागीदारी जिला के विभिन्न विभागों की भी रही उनकी सहभागिता की बदौलत जिले ने सफलतापूर्वक अपने स्थायी सत्रों पर सैंपलिंग कर कार्य पूरा कर लिया। इससे न सिर्फ फाइलेरिया के प्रसार दर का पता लगेगा बल्कि सर्वजन दवा अभियान के संचालन में भी आसानी होगी। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तक हुए नाइट ब्लड सर्वे की खास बात रही कि जिलाधिकारी, उनकी पत्नी के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों का सहयोग हर स्तर पर मिला।

सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष की मौजूदगी रही। ठंड के कारण अलाव और सिर ढकने के लिए शामियाना रहा। स्वस्थ व्यक्तियों में भी माइक्रो फाइलेरिया हो सकता है यह बात सार्वजनिक रूप से लोगों ने समझी तभी इतनी मात्रा में हमने सैंपल एकत्र किया। सैंपल में पॉजिटिव लोगों को फाइलेरिया के उपचार से भी जोड़ा जाए, ताकि उन्हें फाइलेरिया की भयावहता से बचाया जा सके। 

मंगल और बुध को अस्थायी साइटों पर होगा नाइट ब्लड सर्वे

डॉ यादव ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को सभी प्रखंडों में बनाए गए कुल 18 अस्थायी साइटों पर नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। इसके लिए फिर से सभी विभागों का समन्वय किया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी, जीविका व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों के बीच नाइट ब्लड सर्वे के महत्व को बताया जा रहा है।

स्वस्थ दिखने वालों में भी हो सकता है माइक्रो फाइलेरिया

डॉ आरके यादव ने बताया कि माइक्रो फाइलेरिया एक परजीवी है। यह मच्छर के संक्रमण के द्वारा लोगों में आता है। यह संक्रमण एक स्वस्थ दिखने वाले आदमी में भी हो सकता है। चूंकि फाइलेरिया के लक्षण उभरने में कम से कम पांच से दस साल लगते हैं,

ऐसे में माइक्रो फाइलेरिया का वहन करने वाले स्वस्थ व्यक्ति भी दूसरों में संक्रमण फैला सकते हैं। जिसे सिर्फ नाइट ब्लड सर्वे कराकर ही पहचाना जा सकता है। लोगों से अपील है की वे सत्र स्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर ब्लड सैंपल दें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top