BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

समस्तीपुर : ट्रिपल ड्रग थेरेपी से जिले में पहली बार फाइलेरिया के प्रसार पर होगा वारः  डॉ एसके चौधरी 

– करीब 40 लाख की आबादी होगी लाभान्वित  – ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने ही खानी होगी दवा समस्तीपुर। जिले में...

– करीब 40 लाख की आबादी होगी लाभान्वित 

– ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने ही खानी होगी दवा

समस्तीपुर। जिले में पहली बार फाइलेरिया के प्रसार को कम करने के लिए  20 सितंबर से ट्रिपल ड्रग थेरेपी के तहत आइवर मेक्टिन, डीइसी तथा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जिससे जिले के  करीब 40 लाख लोग लाभान्वित होंगे। यहआइवरमेक्टिन दवा 5 साल से उपर के लोगों को खिलाई जाएगी। ये बातें सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने मंगलवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) तथा जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान कही।

वहीं जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि बुधवार से शुरु होने वाले इस कार्यक्रम में पहले तीन दिन सरकारी संस्थान, स्कूल (मीड डे मील के बाद), आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए बूथों पर दवा खिलाई जाएगी। इसके बाद लगातार 14 दिनों तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर घर घर जाकर इस दवा को लोगों को अपने सामने खिलाएगी।

डॉ कुमार ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स  मच्छर के काटने से होता है, जो अपने मुंह में माइक्रोफाइलेरिया के लार्वा का वहन किए होते हैं। मच्छर को पूर्ण रूप से समाप्त करना मुश्किल है, इसलिए जरूरी है कि इससे बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएं। इसके लिए सर्वजन दवा सेवन के तहत ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा खिलाई जाती है। इसके पहले दो दवा डीईसी और एल्वेंडाजोल ही खिलाई जाती थी। आइवरमेक्टिन को इस बार जिले के लिए नई दवा के रुप में जोड़ा गया है जो अन्य दवाओं के प्रभाव में और तेजी लाती है। 

माइक्रोफाइलेरिया की दर 2.1

कार्यशाला के दौरान डब्ल्यूएचओ की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू ने पीपीटी के माध्यम से फाइलेरिया के प्रसार, दुष्प्रभाव और फाइलेरिया के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ देवराजू ने बताया कि जिले में इस सर्वजन दवा अभियान के पहले नाइट ब्लड  सर्वे कराया गया था, जिसमें जिले में माइक्रोफाइलेरिया की दर 2.1 रही। यह आंकड़ा बेहद ही गंभीर है, जिसका एक उपाय सर्वजन दवा सेवन के तहत ट्रिीपल ड्रग थेरेपी की दवा का सेवन है। 

सामने खानी है दवा

डॉ माधुरी देवराजू ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन के तहत सबसे जरूरी है कि इस दवा को बांटना नहीं है बल्कि हरेक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर को उसे अपने सामने ही खिलाना है। तीनों दवाओं में से एल्बेंडाजोल की गोली को हमेशा चबाकर खाना है। 

प्रतिकूल प्रभाव पर घबराएं नहीं

सीएस डॉ चौधरी ने बताया कि ट्रिपल ड्रग थेरेपी के सेवन से कुछ लोगों में प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलते हैं, वह मतली, चक्कर, हल्की बुखार के रूप में भी हो सकते हैं। इन दुष्प्रभावों से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यह दुष्प्रभाव तभी होंगे जब आपके अंदर माइक्रोफाइलेरिया होंगे। प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक प्रखंड में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। जिसमें चिकित्सक और एंबुलेंस हमेशा मौजूद होंगे। प्रत्येक ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के पास रैपिड रिस्पांस टीम का नंबर मौजूद होगा। 

डोज पोल के तहत खानी है दवा

कार्यशाला के दौरान भीबीडी कंसल्टेंट संतोष कुमार ने दवा खिलाने में इस्तेमाल किए जाने वाले डोज पोल के बारे में बताते हुए कहा कि दवा खिलाने के लिए एक डोज पोल का निर्माण किया गया है। इसमें लंबाई के अनुसार गोली की संख्या तय है। अगर किसी बच्चे की ऊंचाई 90 सेमी से कम है तो उन्हें आइवरमेक्टिन की गोली नहीं देनी है। वहीं दो साल से पांच साल तक के बच्चों को सिर्फ डीइसी और एल्बेंडाजोल की गोली ही दी जाएगी।

किसे नहीं खानी है दवा

डॉ माधुरी ने बताया कि यह दवा दो साल से कम उम्र के बच्चों, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों, गर्भवती स्त्रियों, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नहीं खिलानी है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर, डब्ल्यूएचओ की जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजू, भीबीडी कंसंल्टेट संतोष कुमार, पिरामल के प्रतिनिधि, पीसीआई डीसी मारुति नंदन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top