BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया की पुत्री ने स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में हासिल की बड़ी उपलब्धि, परिवार और क्षेत्र में...

सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया की पुत्री ने स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में हासिल की बड़ी उपलब्धि, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

डुमरांव। कहते हैं कि मेहनत, लगन और बेहतर शिक्षा किसी भी सफलता की सबसे मजबूत नींव होती है। इसी बात को सच साबित करते हुए डुमरांव के जंगल बाजार निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया की सबसे छोटी पुत्री तनिषा ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तनिषा को पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी, भटींडा चंडीगढ़ के दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर (पोलिटिकल साइंस) विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी गर्व और खुशी का माहौल है।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन एवं मुख्य अतिथि के हाथों तनिषा को यह सम्मान दिया गया। समारोह में मेडल प्राप्त करते समय उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता की सराहना की।

तनिषा के पिता सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं और सेवानिवृत्त शिक्षक होने के बावजूद समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते रहे हैं। उन्होंने अपनी पांचों बेटियों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार की बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

तनिषा की माता मीरा देवी स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज में गृह विज्ञान विषय की व्याख्याता हैं। परिवार में शिक्षा और अनुशासन का माहौल होने के कारण बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने का अवसर मिला। सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने समाज के अन्य बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए “मीरा लाइब्रेरी” संचालित है, जिससे कई छात्र-छात्राओं को अध्ययन में सहायता मिलने के साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंच रहा है।

तनिषा की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उनका चयन केंद्रीय विद्यालय बक्सर में हुआ, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली गईं और अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी, भटींडा चंडीगढ़ में प्रवेश प्राप्त किया। लगातार अध्ययन और समर्पण के परिणामस्वरूप उन्होंने स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान में सर्वोच्च प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

तनिषा की इस सफलता पर स्थानीय शशि कुमार, डा संजय कुमार सिंह, कपिल मुनि (अमीन), मनोज कुमार चंद्रवंशी, अजय राय, विशोकानंद चंद, पवन कुमार (व्यवसायी) सहित शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने कहा कि तनिषा की उपलब्धि जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि शिक्षा के माध्यम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top