BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
15 hours ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
18 hours ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
18 hours ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
1 day ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
5 days ago
Advertisement

टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025” में संजीव कुमार बबलू को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बाक्स”...

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में रविवार को “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बाक्स” के बैनर तले एक भव्य “टीएफएम राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025” का आयोजन किया गया। इस समारोह में देशभर से चयनित शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के श्री कृष्ण कुमार मंटू, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रमुख शिक्षाविद प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं अदम्या अदिति गुरुकुल की संस्थापक डॉ. गुरु रहमान तथा पटना विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वाणी भूषण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई, जिसे डॉ. भवानी शारदे और डॉ. निशा पराशर ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात दीपिका पांडेय ने अपने गीत से पूरे सभागार को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू और पटना विधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र कुमार भी प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने की और मंच संचालन वंदना कुमारी ने किया।

इस समारोह में पूर्वी चंपारण के रा. म. विद्यालय सेमरा बंजरिया के शिक्षक संजीव कुमार बबलू को “बेस्ट टीचर राष्ट्रीय अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, बच्चों की रुचि को समझकर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने तथा शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए दिया गया। यह सम्मान उन्हें डॉ. गुरु रहमान और प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत संजीव कुमार बबलू ने कहा कि, “यह मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। मैंने विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए हर क्षण समर्पित किया। यह उपलब्धि मेरे परिश्रम और मेरे मार्गदर्शक उमेश कुमार राय के सुझावों का परिणाम है। उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया कि शिक्षा को रुचिकर और प्रभावशाली कैसे बनाया जाए।”

यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करता है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top