BREAKING NEWS
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहास
No menu items available
BREAKING
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
4 days ago
पीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साह
4 days ago
कस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
4 days ago
कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमण
4 days ago
जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूक
1 week ago
Advertisement

पटना में इलाज के दौरान बक्सर के दो साल के बच्चे में दिमागी बुखार की पुष्टि, विभाग सतर्क

स्वास्थ्य विभाग ने सदर प्रखंड अंतर्गत बरुणा पंचायत के निधुआ गांव में चलाया एसीएस अभियान प्रभावित इलाके में चलेगा विशेष...

स्वास्थ्य विभाग ने सदर प्रखंड अंतर्गत बरुणा पंचायत के निधुआ गांव में चलाया एसीएस अभियान

प्रभावित इलाके में चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान, गांव में कराया जाएगा फॉगिंग

बक्सर, 28 मार्च | जिले में बीते दिन दिमागी बुखार यानी जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से संक्रमित हुए एक बच्चे की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिसमें सदर प्रखंड अंतर्गत बरुणा पंचायत के निधुआ गांव का एक बच्चे को इलाज के लिए उसके परिजनों ने पीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां जांच में चिकित्सकों ने जेई की पुष्टि करते हुए मामले की सूचना जिला स्वास्थ्य समिति को दी। जिसके बाद गुरुवार को सदर प्रखंड के बीएचएम प्रिंस कुमार सिंह तथा यूनिसेफ के बीएमसी आलोक कुमार के नेतृत्व में एएनएम और आशा फैसिलिटेटर द्वारा सभी घरों में एक्टिव केस सर्च (एसीएस) अभियान चलाया गया।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि एसीएस के दौरान सभी घरों के बच्चों का परीक्षण किया गया। हालांकि, इस दौरान कोई भी बच्चे में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सकर्तता बरतते हुए इलाके के बच्चों को जेई का टीका और मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। ताकि, प्रभावित इलाकों के बच्चों को जेई के प्रकोप से बचाया जा सके। साथ ही, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्रों में जेई की निगरानी कराने को निर्देशित किया गया है।

केंद्रीय मस्तिष्क प्रभावित करता है जेई

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस एक फ्लेवीवायरस है जो संक्रमित क्यूलेक्स ट्राइटेनिओरहाइन्चस नामक मच्छर के काटने से फैलता है। इसे आम भाषा में जापानी बुखार या दिमागी बुखार भी कहते हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस सबसे पहले व्यक्ति के केंद्रीय मस्तिष्क (सेंट्रल ब्रेन) को प्रभावित करता है और फिर बाकी शरीर के कामकाज को प्रभावित कर सकता है।

इसमें व्यक्ति को तेज बुखार आता है, जिसे यह बुखार सिर पर चढ़ जाता है और फिर गर्दन में अकड़न, कोमा और न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं का कारण बन सकता है। यह संक्रामक बुखार नहीं है और न ही यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। हालांकि, बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण के दौरान टीकाकृत किया जाता है।

नौ माह पर लगाया जाता है जेई का पहला टीका

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस यानी जेई से बचाव के लिए नौ माह से एक साल तक के बच्चों को पहला टीका लगाया जाता है। वहीं, 16 माह से 24 माह तक के बच्चों को जेई का दूसरा टीका लगाया जाता है। वर्ष 2010 से यह टीका नियमित टीकाकरण में शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए शुद्ध पानी का उपयोग करना, जलजमाव से दूर रखें, खाने से पूर्व एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोना, मच्छरदानी का उपयोग करने से बहुत हद तक इस घातक बीमारी से बचा जा सकता है। जलीय पक्षी सारस, बगुला, बत्तख के कारण भी मस्तिष्क ज्वर होता है। पक्षी का जूठा फल खाने से भी यह बीमारी होता है। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top