BREAKING NEWS
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
No menu items available
BREAKING
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
2 days ago
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
4 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 month ago
Advertisement

मुजफ्फरपुर : टीबी की 42 प्रतिशत पहचान एक्स-रे मशीन के द्वारा – डॉ बीके मिश्रा

दो दिवसीय अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, राज्य के आठ अल्ट्रा एक्सरे मशीन में दो...

दो दिवसीय अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन, राज्य के आठ अल्ट्रा एक्सरे मशीन में दो मुजफ्फरपुर को  

डबल्यू जे क्लिंटन फाउंडेशन देगा मशीन व ऑपरेटर

मुजफ्फरपुर। आम तौर पर देखा जाता है कि टीबी रोगियों में लक्षण आने के बाद उनके रोग की पहचान होती है। ऐसे में उनमें रोग की संभावना प्रबल तो होती ही है, संक्रमण का प्रसार भी हो चुका होता है। इसलिए जरुरी है कि टीबी की पहचान उनके लक्षण आने से पहले ही हो जाए। यह आसान भी है क्योंकि 42 प्रतिशत टीबी मरीजों की पहचान एक्से रे मशीन के द्वारा ही संभव हो जाता है।

ये बातें टीबी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बीके मिश्रा ने वर्ल्ड वीजन इंडिया के कार्यालय में बुधवार को दो दिवसीय अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन के प्रशिक्षण के दौरान कही। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि सी 19 प्रोजेक्ट के तहत डब्ल्यू जे क्लिंटन फाउंडेशन से राज्य को आठ पोर्टेबल एक्सरे मशीन मिले थे। इसमें दो अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन मुजफ्फरपुर जिले को मिले हैं।

इनके संचालन के लिए दो दिवसीय सी 19 प्रोजेक्ट के कम्युनिटी कोओर्डिनेटर, एक्सरे ऑपरेटर के साथ मुजफ्फरपुर के कांटी, गायघाट, डीटीसी, मोतीपुर और वर्ल्ड वीजन के दो एक्सरे ऑपरेटरों सहित दरभंगा के दो एक्सरे ऑपरेटर को प्रशिक्षित किया गया है। लोगों को एक्सरे जांच के साथ ब्लड शूगर, बीपी और पूरा बॉडी मास इं​डेक्स का भी जायजा लिया जाएगा। प्रशिक्षण लैब इंडिया हेल्थ केयर के टेक्निकल इंजीनियर नीतीश मिश्रा के द्वारा दिया गया।

ज्यादा से ज्यादा जांच हमारा लक्ष्य

डॉ मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि टीबी उन्मूलन तभी संभव है जब ज्यादा से ज्यादा जांच होगी। कितने लोगों में बिना किसी लक्षण के भी टीबी होते हैं। ऐसे में एक्सरे जांच बहुत उपयोगी हो जाता है। 

क्या है अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन

सीडीओ डॉ सी के दास ने बताया कि अल्ट्रा पोर्टेबल एक्सरे मशीन आसानी से इस्तेमाल होने वाली एक्सरे मशीन ही है। ​इसे आपरेटर बैगपैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यह आर्टिफिशीयल इंटेलिजेंस की सहायता से जल्द रिजल्ट देने वाला होता है। इसमें रेडिएशन की आशंका अन्य एक्सरे मशीन की तुलना में काफी कम होता है, पर इसके ​संचालन के लिए भी लाइसेंस के प्रोसेस से गुजरना होता है। 

ग्रामीण स्तर पर लगेगें कैंप

वर्ल्ड विजन के जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी ने बताया कि जल्द ही टीबी के संभावित मरीजों की खोज में ग्रामीण स्तर पर महीने में 20 से 22 दिन कैंप लगाकर टीबी के मरीजों की खोज की जाएगी। इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एसटीएस और कम्युनिटी हेल्थ आफिसर भी सहयोग करेंगे। इससे वैसे लोगों को भी सहुलियत होगी जो अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं।

कभी कभी वैसे मरीज भी होते हैं जिनमें कोई लक्षण नहीं होते वैसे मरीजों का एक्सरे कर पहचान करना आसान होगा। प्रशिक्षण के दौरान एसटीओ डॉ बीके मिश्रा, डब्ल्यू जे क्लिंटन फाउंडेशन की परिणीती दास, अमरजीत प्रभाकर, दीपक कुमार, सीडीओ डॉ सीके दास, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ कुमार गौरव, वर्ल्ड विजन के स्टेट लीड मोहन सिंह, जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी, एसटीएस मनोज कुमार, मधु भारती, विवेक कुमार, एम एंड ई सुशांत झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top