BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

स्वच्छता बनी रहेगी तो मलेरिया जैसी बीमारी भी रहेगी दूर : सिविल सर्जन

विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को दी जा रही मलेरिया के लक्षणों की पहचान, इलाज...

विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष

गतिविधियों के माध्यम से लोगों को दी जा रही मलेरिया के लक्षणों की पहचान, इलाज और बचाव की जानकारी

मलेरिया या डेंगू का लार्वा पनपने के लिए गर्मी-बारिश का मौसम सबसे अनुकूल, करें उपाय

बक्सर, 24 अप्रैल | एक ओर जिले में जहां 40 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचने से जहां जनजीवन झुलस रहा है, वहीं हर रोज मच्छरों की नई फौज तैयार हो रही है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है। मच्छरों से बचाव के लिए लोग क्वाइल, लोशन, लिक्विड आदि का प्रयोग भी कर रहे है, फिर भी मच्छरों का आतंक कम नहीं होता।

विशेषज्ञों के अनुसार मच्छर पहले से अधिक शक्तिशाली हुए हैं, उनमें दवा के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है। इसलिए और सावधानी की आवश्यकता है। हां, समय पर मलेरिया की जांच हो जाए तो जीवन पर आंच नहीं आएगी। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखनी होगी, जिससे मलेरिया जैसी बीमारी दूर रहे।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि लोगों को मच्छरों और इससे होने वाली बीमारी मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों तक मच्छर जनित बीमारी मलेरिया के लक्षणों की पहचान, इलाज और बचाव को लेकर जानकारी पहुंचाई जाती है। साथ ही, फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से प्रभातफेरी समेत कई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। जिससे लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके।

मलेरिया में समय पर इलाज होना बहुत जरूरी

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया में समय पर इलाज होना बहुत जरूरी होता है। इसमें मादा एनाफिलीज मच्छर के परजीवी संक्रमण और लाल रक्त कोशिकाओं के नष्ट होने से थकान, एनीमिया, दौरा या चेतना की नुकसान हो सकता है। सेरेब्रल मलेरिया में परजीवी रक्त के जरिए मस्तिष्क व शरीर के अन्य अंगों में पहुंच कर नुकसान करते हैं।

गर्भावस्था में मलेरिया से गर्भवती व उसके गर्भस्थ शिशु को खतरा हो सकता है। यह रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने पर 10 से 14 दिन बाद विकसित होता है। उन्होंने बताया कि मलेरिया का पता माइक्रोस्कोपी द्वारा रक्त की जांच से लगाया जा सकता है। अगर उसमें परजीवी दिखाई देते हैं, तो बीमारी को पॉजिटिव मानते हैं। इसके अलावा, रैपिड डिटेक्शन टेस्ट (आरडीटी) में रक्त के नमूने को लेकर जांच की जाती है।

लोगों को दी जा रही है मलेरिया की जानकारी

नावानगर एमओआईसी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हैंड बिल का वितरण किया जा रहा है। ताकि, लोग मच्छर जनित इस बीमारी और इसके दुष्प्रभावों को जान सकें। साथ ही, मलेरिया से बचाव के लिए वो सर्वप्रथम अपने स्तर पर प्रयास करें। जिससे वो स्वयं के साथ अपने परिजनों को मच्छरों के आतंक से बचा सकें।

उन्होंने बताया कि मलेरिया या डेंगू का लार्वा पनपने के लिए गर्मी-बारिश का मौसम सबसे अनुकूल होता है, क्योंकि जगह-जगह जलभराव व गंदगी फैली होती है। लेकिन, अब तो वर्षभर भर मलेरिया के रोगी निकल रहे हैं। वजह कृत्रिम जलभराव व गंदगी है। गांव ही नहीं, शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सजगता का अभाव दिखता है।

मलेरिया के प्रारंभिक लक्षण :

  • सर्दी लगकर बुखार आना इसका सबसे सामान्य लक्षण है
  • सिरदर्द, चक्कर आ रहा है, तो वह मस्तिष्क मलेरिया का लक्षण हो सकता है
  • इसमें एक दिन छोड़कर ठंड लगने के साथ बुखार आता है
  • अगर आसपास के इलाके में पहले से ही मलेरिया रहा है, तो इसकी प्रबल संभावना रहती है
    बचाव के लिए करें ये उपाय :
  • हमेशा ध्यान रखें कि मच्छर ना काटने पाएं
  • अगर मलेरिया हो गया है, तो पूरी दवा लें
  • दो तरह की दवाएं दी जाती हैं। पीवी और पीएफ के लिए उपचार अलग-अलग होता है
  • यदि 14 दिनों की दवा दी जाती है, तो उसे पूरा करें, बीच में ना छोड़ें
  • सोते समय ध्यान रखें कि मच्छर ना काटे
  • आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें, कहीं पानी न जमा होने पाए

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top