BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पटना : एमडीए अभियान को लेकर जीविका के कर्मियों का किया गया उन्मुखीकरण

80% हाइड्रोसिल के मामले फ़ाइलेरिया के कारण : डॉ. राजेश पांडेय  पीसीआई द्वारा आयोजित की गयी उन्मुखीकरण कार्यशाला  जीविका के...

80% हाइड्रोसिल के मामले फ़ाइलेरिया के कारण : डॉ. राजेश पांडेय 

पीसीआई द्वारा आयोजित की गयी उन्मुखीकरण कार्यशाला 

जीविका के संकुल कर्मियों ने एमडीए को सफल बनाने का लिया संकल्प

पटना:  आगामी 10 फ़रवरी से शुरू होने वाले एमडीए अभियान में जीविका के कर्मियों के लिए वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यशाला में जीविका के डीपीएम, एचएम सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया. कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों को फ़ाइलेरिया होने के कारण, एमडीए अभियान के दौरान दवा सेवन की महत्ता तथा जागरूकता की जरूरत पर बल दिया गया.

80 % हाइड्रोसिल के मामले फ़ाइलेरिया के कारण : डॉ. राजेश पांडेय

कार्यशाला में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी समन्वयक डॉ. राजेश पाण्डेय ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। यह रोग मच्छर के काटने से फैलता है। उन्होंने बताया कि 80 % हाइड्रोसिल के मामलों के पीछे कारण फ़ाइलेरिया होता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है एवं विश्व भर में विकलांगता का दूसरा बड़ा कारण है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि अगर हर लाभार्थी लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो फाइलेरिया उन्मूलन संभव  है. 

उन्होंने कहा कि आगामी 10 फरवरी से राज्य के 24 जिलों में एमडीए के माध्यम से फाइलेरिया रोधी दवाएं घर-घर जाकर लोगों को खिलाई जाएगी. एमडीए अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने जीविका कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई एवं उनके सहयोग की अपील भी की.

दवा सेवन को बढ़ाना लक्ष्य

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीसीआई इंडिया की राजश्री दास ने बताया कि समुदाय में जागरूकता की अलख जगाने में जीविका दीदियों की भूमिका अहम् है. जीविका दीदियों की पहुँच गाँव-गाँव तक होती है. इसलिए वह समुदाय को एमडीए पर जागरूक करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले एमडीए राउंड में करीब 53 प्रतिशत दीदियों ने दवा का सेवन किया था. इस वर्ष इनका प्रयास होना चाहिए कि कम से कम 90 प्रतशत जीविका दीदियाँ दवा का सेवन करें. सोम्या शालिनी, एच एंड एन मेनेजर ने जीविका की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

पीसीआई की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, एनटीडी डॉ. पंखुड़ी मिश्रा ने कहा कि अभियान की बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं तथा जीविका के साथ समंवय स्थापित कर कार्ययोजना बनायी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अभियान का संचालन अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में किया जायेगा.     

कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों द्वारा प्रश्न पूछे गए जिनका जवाब दिया गया. कार्यशाला में जीविका के कर्मियों के अलावा सोम्या शालिनी, एच एंड एन मेनेजर, फ़ाइलेरिया के राज्य सलाहकार डॉ. अनुज रावत, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पिरामल स्वास्थ्य, पीसीआई, सिफार के प्रतिनिधि जुड़े.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top