डुमरांव. शिक्षाविद, विभिन्न विषयों के ज्ञाता एवं प्रशासनिक क्षमता से परिपूर्ण डी के कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ बद्री सिंह का निधन गुरूवार को पटना में उनके आवास पर हो गया। डॉ सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। अपने पूरे जीवन काल मे डॉ सिंह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास लिए प्रयत्नशील रहे।लबें समय तक वे क्ज्ञ कॉलेज के प्रचार्य रहे। उनके मार्गदर्शन में हजारों छात्रों ने जीवन की ऊंचाइयों को छुआ। वे सुमित्रा महिला कॉलेज के शासिनिकाय के सदस्य रहे। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय निरंतर विकाश की उचाईयों को छूता रहा। उनके स्नेह एवं सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार सदैव उनका ऋणि रहेगा। उक्त बातें महाविद्यालय की प्रचार्या ने डॉ सिंह की आत्मा की शान्ति के लिए शुकवार को आयोजित शोक सभा में कही। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।