- Advertisement -
बक्सर : शनिवार को संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के आह्वान पर जिले के लगभग सभी प्रखंडों सिमरी, चौसा, डुमरांव, ब्रह्मपुर, बक्सर, नवानगर, चौगाई आदि पर सभी संघों द्वारा समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री बिहार सरकार को मांग पत्र सौंपा गया। जिसकी जानकारी प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रवि शंकर राय के द्वारा दिया गया।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यदि सरकार नई शिक्षक नियमावली-2023 को वापस नहीं लेती है एवं सभी कार्यरत नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देती है, तो सभी संगठनों के शिक्षक मजबूरन संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा बिहार के बैनर तले आंदोलन में जाएंगे। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी।
- Advertisement -