पटना : पटना वीमेंस कॉलेज की इको टास्क फोर्स ने गो ग्रीन का दिया संदेश 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

पटना। 22 अप्रैल को पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर ईको टास्क फोर्स, पटना महिला कॉलेज (स्वायत्त) ने पटना के इंद्रपुरी में कॉलेज की छात्राओं ने वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, हाउस बोर्ड डेकोरेशन, विभिन्न स्लोगन,  भाषण, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण किया। जिसमें 30 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। ड्राइव सुबह पृथ्वी की रक्षा और वृक्षारोपण के बारे में जागरूकता फैलाने और हरियाली के लिए संदेश फैलाने के मिशन के साथ हुई।

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को होना होगा जागरूक

जूलॉजी विभाग की प्रमुख शोभा श्रीवास्तव ने बताया  पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना होगा। आधुनिक जीवन एवं इलेक्ट्रिक गैजेट के चकाचौंध में प्रकृति को नजरअंदाज कर हम आने वाली पीढ़ी के लिए जहर घोल रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के सुंदर आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया। वहीं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में इस तरह के अवसरों पर लघु आयोजन से छात्र-छात्राओं में जागरूकता का संचार तो होता ही है। साथ ही साथ उनका रुझान विद्यालय एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़ता है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

इस अवसर पर जूलॉजी विभाग के डॉक्टर नीतू के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा की पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने  कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। कार्यक्रम में जूलॉजी विभाग की प्रमुख शोभा श्रीवास्तव, डॉ. नीतू, जूलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमीत रंजन सहित अन्य कर्मी एवं कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें