सीतामढ़ी : तिरहुत में सर्वाधिक परिवार नियोजन ऑपरेशन करने के लिए डॉ सुनील कुमार सिन्हा हुए पुरस्कृत

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य द्वारा हुए सम्मानित, विगत चार वर्षों से सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए हो रहे पुरस्कृत

सीतामढ़ी। प्रमंडल स्तर पर ​सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए जिले के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार सिन्हा को पुरस्कृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें बुधवार को क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य के हाथों दिया गया। डॉ सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत चार वर्षों से वह सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए सम्मानित होते आ रहे हैं।

2023 में डॉ सिन्हा ने कुल 2812 बंध्याकरण कर प्रमंडल में कीर्तिमान स्थापित किया है। 2022 में भी डॉ सिन्हा ने 2203 बंध्याकरण कर प्रमंडल में पहला स्थान पाया था। डॉ सिन्हा बताते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण बहुत आवश्यक है। सीमित संसाधन में जनसंख्या लगातार बढ़ते रहने से कभी भी देश और समाज खुशहाल नहीं रहेगा और आगे नहीं बढ़ सकेगा। मिशन परिवार विकास अभियान को अपना जुनून मानने वाले डॉ सिन्हा हमेशा किसी भी पीएचसी में जाकर बंध्याकरण के लिए तत्पर रहते हैं।

गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने बताया कि गैर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए भी जिला हमेशा से तत्पर रहा है। वर्ष 2023 में कुल 29670 पुरुष एवं 37112 महिलाओं का एनसीडी स्क्रीनिंग किया गया एवं सभी कार्यक्रमों की सफलता पूर्वक संचालन भी किया गया। वर्ष 2023 में कुल 29636 कैंसर स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें 43 ओरल कैंसर, 11 ब्रेस्ट कैंसर तथा 10 सर्वाइकल कैंसर के रोगियों की पहचान हुई। इसमें 31 कंफर्म केस पाया गया, जिसमें 25 का इलाज शुरू किया गया है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें