BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
8 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 day ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

बेतिया: जिले में घर-घर होगी कुष्ठ रोगियों की खोज 

– चमड़ी पर दाग और सुन्नापन हो तो यह हो सकता है कुष्ठ  – वर्ष 2030 तक कुष्ठ रोग का...

– चमड़ी पर दाग और सुन्नापन हो तो यह हो सकता है कुष्ठ 

– वर्ष 2030 तक कुष्ठ रोग का जड़ से सफाया करने का लक्ष्य 

– सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ रोग का होता है इलाज 

बेतिया। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के सभी 18 प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर 19 सितंबर से आगामी 02 अक्टूबर तक आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से कुष्ठ रोगियों की खोज की  जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने बताया कि अभियान के बेहतर संचालन को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, स्वास्थ्य उत्प्रेरक एवं पारा मेडिकल वर्कर को अभियान को लेकर पत्र भेजा गया है। आशाओं को भी निर्देश दिया गया है कि घर-घर रोगियों की खोज करें। उन्होंने बताया कि सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने गाइडलाइंस जारी की है।

जिले में हैं 491 कुष्ठ रोगी:

डॉ दीपक कुमार ने बताया कि जिले में अभी 491 कुष्ठ रोगी हैं जिनका इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ का इलाज संभव है। इसके लिए एमडीटी की टैबलेट ली जाती है। रोगियों को नियमित दवा सेवन की सलाह दी जाती है। कुष्ठ रोग के लक्षण में चमड़ी पर चमड़ी के रंग से फीके या बदरंग दाग धब्बे, जिसमें सुन्नपन हो यानी जिन दागों में खुजली, जलन या चुभन न हो। चेहरे पर लाल, तामिया, तेलिया चमक हो। तंत्रिकाओं में सूजन, मोटापा, हाथ-पैरों में सुन्नपन और सूखापन हो। यह भी कुष्ठ की पहचान है।

कुष्ठ रोगियों की पहचान गोपनीय रखी जाती है:

जांच में कुष्ठ की पुष्टि होने के बाद कुष्ठ रोगियों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। दवा का सेवन नहीं करने वाले मरीज अपंगता का शिकार हो सकते हैं। कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए जिले में सुपरवाइजर के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को भी लगाया गया है। डॉ एनके प्रसाद, जीएमओ लेप्रोसी कंट्रोल यूनिट एवं डॉ दीपक कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग से ग्रस्त व्यक्ति यदि किसी के साथ लंबे समय तक रहता है और वह दूसरे का तौलिया, चादर आदि इस्तेमाल करता है, तो इससे रोग फैलने का खतरा रहता है। श्रमिक वर्ग में इस तरह की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में श्रमिकों को इस बात का ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर अपने पोषक क्षेत्र के सभी घरों में जाकर संभावित लोगों की पहचान कर जांच के लिए पीएचसी या सदर अस्पताल भेजेंगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रति कुष्ठ रोगी की खोज पर 200 रुपया प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। 

कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षण:

-शरीर का कोई भी हिस्सा सुन्न होना

-स्पर्श महसूस न होना

-सूई या पिन चुभने जैसा महसूस होना

-वजन कम होना

-शरीर पर फोड़े या लाल व सफेद चकत्ते बनना, जोड़ में दर्द होना

-बाल झड़ना, त्वचा पर पीले रंग के घाव या धब्बे बनना आदि।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top