BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

पोषण ट्रैकर ऐप से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के विकास व स्वास्थ्य की निगरानी

पोषण ट्रैकर ऐप एवं वृद्धि निगरानी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुई समापन आरा, 06 मार्च। शिशु पोषण की...

पोषण ट्रैकर ऐप एवं वृद्धि निगरानी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुई समापन

आरा, 06 मार्च। शिशु पोषण की निगरानी एवं समुदाय तक समेकित बाल विकास सेवाओं की महत्ता एवं गुणवत्ता में इजाफा करने के उद्देश्य से जिले में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आठ पर्यवेक्षिकाओं ने कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

इस दौरान राष्ट्रीय पोषण अभियान के जिला समन्वयक पियुष पराग यादव ने बताया कि सरकार द्वारा आंगनबाड़ी पर प्राप्त सेवाओं को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा। इसमें पोषण ट्रैकर एप की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही सभी सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। 

लेकिन, अब सरकार के निर्देश पर आईसीडीएस द्वारा नामांकित बच्चों की विकास और स्वास्थ्य की निगरानी (वृद्धि निगरानी) पोषण ट्रैकर के माध्यम से की जानी है। इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य भी वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किया जाना है। जो अपने परियोजना क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को ट्रैकर के माध्यम से वृद्धि निगरानी के संबंध में बताएंगी।

पोषण अभियान को जन आंदोलन का व्यापक रूप दिया जा रहा

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरों ने बताया कि पोषण अभियान को जन आंदोलन का व्यापक रूप दिया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से 0-6 आयु वर्ग के समस्त बच्चों की वृद्धि और विकास का आंकलन कर एक सशक्त स्वास्थ्य डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। 

पोषण अभियान के दौरान स्वस्थ बच्चों के परिवारों विशेषकर माताओं को बच्चों के समुचित विकास में योगदान के लिए सामाजिक तौर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जिन परिवारों के बच्चे वृद्धि और विकास के मानकों में थोड़ा पीछे रह जाएंगे, उनकी कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ उन्हें चिकित्सीय मदद प्रदान की जाएगी। 

सीडीपीओ ने कहा कि बच्चों के विकास और वृद्धि मानकों का डाटा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निरंतर साझा किया जा रहा है। माताओं एवं परिवारों की पोषण शिक्षा के दृष्टिगत सूक्ष्म पोषक तत्वों से युक्त मौसमी और स्थानीय पोषण सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाता है, ताकि वह बच्चों को उचित पोषाहार दिया जा सके।

मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

डीपीओ माला कुमारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए जिले की आठ एलएस का चयन किया गया था। जिनमें पहले दिन चरपोखरी एलएस कुमारी जमाला शर्मा, अगिआंव एलएस खुशबू कुमारी, तरारी एलएस रेखा सोनी व जगदीशपुर एलएस उषा कुमारी के द्वारा आरा सदर व ग्रामीण, बड़हरा, बिहिया, कोईलवर, पीरो तथा उदवंतनगर की 34 एलएस को प्रशिक्षित किया गया। 

वहीं, दूसरे दिन बड़हरा एलएस अनामिका कुमारी, बिहिया एलएस सारिका श्रिवास्तव, कोईलवर एलएस रक्षा गुप्ता व उदवंतनगर एलएस प्रिती कुमारी ने अगिआंव, चरपोखरी, गड़हनी, जगदीशपुर, सहार, शाहपुर, संदेश तथा तरारी की 33 एलएस को प्रशिक्षण दिया। अब इनके माध्यम से परियोजना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top