बक्सर में खेल संस्कृति को बढ़ाने में बड़े बदलाव का प्रतिबिंब बनेगा सांसद खेल महाकुंभ : अश्विनी चौबे

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व दूरदर्शी योजना के तहत देश में खेल प्रतिस्पर्धाओं और सांसद खेल महाकुंभों का जो सिलसिला शुरू हुआ है,वो एक बड़े बदलाव का प्रतिबिंब है। बक्सर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ खेल प्रतिभाओं एवं खेल संस्कृति को बढ़ाने में धर्म नगरी बक्सर में मील का पत्थर साबित होगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बक्सर के आईटीआई मैदान में सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ के बाद उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे व जमुई की विधायक अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुरुआती की। मशाल लेकर वुशु की राष्ट्रीय खिलाड़ी बक्सर की बेटी दीक्षा ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ क्षेत्रीय प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बक्सर में 5 मार्च तक खेल चलेगा। विधायक श्रेयसी सिंह ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयास से खेलों को समाज में उचित सम्मान मिल रहा है। बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे हैं। केंद्र सरकार स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्टिंग पावर बनाने के क्रम में सांसद खेल महाकुंभ हो रहा है। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया। ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमराँव, राजपुर, रामगढ़ व दिनारा से बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते बन रहा था। सभी ने सांसद खेल महाकुंभ की सराहना की। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे व विधायक सुश्री सिंह ने वालीबॉल खेल की भी शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए।

बक्सर लोकसभा में आईटीआई, किला मैदान बक्सर में मुख्यत एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल का आयोजन होगा। उनवास हाई स्कूल राजपुर विधानसभा क्षेत्र में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। डुमराँव के राज हाई स्कूल में क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। अन्य विधानसभा के खेल आईटीआई मैदान में 5 मार्च तक होंगे। सांसद खेल महाकुंभ में खो खो, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट आदि खेल आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें