स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, मोदी ने बिहार का गौरव बढ़ाया : भाजपा 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय): भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर को मोदी सरकार द्वारा “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ई. रविशंकर ने कहा, “भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है, जो की ऐतिहासिक है। 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में जन्में कर्पूरी ठाकुर, 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। 

कर्पूरी ठाकुर जी की सामाजिकता, न्यायप्रियता को शत शत नमन है।  उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी ने सदैव बिहार और बिहारवासियों का साथ दिया है, और बिहार के गौरव को बढ़ाया है। दशकों तक जिस कर्पूरी ठाकुर का नाम ले कर कई पार्टियां सिर्फ सत्ता सुख भोग रही थीं।

उन्होंने कर्पूरी जी को भारत रत्न नहीं दिया, लेकिन मोदी सरकार द्वारा ये पुनीत कार्य किया गया। पूरा भारतवर्ष मोदी सरकार के इस फैसले का ना केवल स्वागत करता है, बल्कि इसकी सराहना भी करता है। समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए यह जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को यह एक बहुत बड़ी श्रद्धांजलि है।”

- Advertisement -

इसके साथ ही, भाजपा नालंदा के जिला मुख्यालय में स्व. कर्पूरी ठाकुर को समर्पित एक श्रृद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। उसके बाद, जिला स्तरीय सोशल मीडिया–सूचना तंत्र की एक कार्यशाला भी संपन्न हुई, जिसको भाजपा नालंदा के अमरजीत वर्मा और प्रज्ञा भारती ने संबोधित किया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें