विद्यालयों में मनी सम्राट अशोक की जयंती, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जीवनी पर डाला प्रकाश 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई. नगर के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं बच्चों ने सम्राट अशोक की जयंती मनाया. सभी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया, उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.

नगर के राजगढ़ स्थित महारानी उषारानी बालिका मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, महाजनी मध्य विद्यालय के साथ-साथ अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय महावीर चबूतरा, मध्य विद्यालय खिरौली में भी सम्राट अशोक की जयंती को धूमधाम से मनाया गया. महारानी उषारानी मध्य विद्यालय के एचएम शरीफ अंसारी ने सम्राट अशोक को एक महान शासक बताया.

कन्या मध्य विद्यालय के कमलेश सिंह ने सम्राट अशोक की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को पालन करने की बात कही. उन्होंने अहिंसा परमो धर्म: की वकालत की तथा यह कहा की अशोक की अहिंसक नीति अनुकरणीय है.

आज के समाज में हमें इसी नीति का पालन करते हुए सबके साथ आदरपूर्वक व्यवहार करना चाहिए. छात्र-छात्राओं ने भी अपने घर से सम्राट अशोक की ड्राइंग बनाकर लाए थे. जिसमें कुछ ड्राइंग काफी उत्कृष्ट बने थे. उस ड्राइंग की सब ने सराहना की तथा इसको प्रोत्साहित किया.

- Advertisement -

महारानी उषारानी मध्य विद्यालय की आरती केसरी, कांति कुमारी, ददन प्रसाद, उपेंद्र दुबे, सज्जाद अंसारी, मुस्लिम अंसारी, अनीता चौबे सहित कन्या मध्य विद्यालय के कमलेश सिंह ने भी सम्राट अशोक को एक महान शासक बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला.

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें