वर्ष 2023 के 365 दिन अपराधियों को सबक सिखाती रही नालंदा पुलिस

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

-15092 क्रिमिनल्स गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, वाहन चेकिंग में रिकॉर्ड वसूली, 3 किलो से ऊपर ब्राउन शुगर व  2615 जिंदा कारतूस किए गए बरामद

बिहारशरीफ (अविनाश पांडेय) : नालंदा में क्रिमिनल्स एक्टिविटीज पर विशेष फोकस कर रही नालंदा पुलिस बीते वर्ष 2023 के 365 दिन अपराधियों को सबक सिखाती रही। जिसका नतीजा यह निकला की बीते वर्ष 15092 गिरफ्तार करके जेल भेजे गये। वाहन चेकिंग में भी पुलिस का प्रदर्शन काफी अव्वल रहा।

पुलिस मुख्यालय से जारी आंकड़े बताते हैं कि बीते वर्ष 2023 में वाहन चेकिंग के तौर पर पुलिस ने एक करोड़ 61 लाख से भी अधिक की राशि वसूल की। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि अपराधी चाहे कैसा भी हो हर हाल में उसकी गिरफ्तारी तय है। इसके लिए जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।

नालंदा जिला के तमाम सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष गस्ती अभियान की शुरुआत की गई है। बीते वर्ष हत्या के कांड में 189 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। जबकि दहेज हत्या के कांड में 83 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। इसी तरह डकैती के कांड में 54, लूट के कांड में 162, रंगदारी के कांड में 58, छिंतई के कांड में 39, फिरौती के लिए अपहरण के कांड में 33, एससी एसटी एक्ट के कांड में 326,

- Advertisement -

हत्या के प्रयास के कांड में 1346, महिला उत्पीड़न के कांड में 221, दुष्कर्म के कांड में 46, शस्त्र अधिनियम के कांड में 313, एनडीपीएस एक्ट के कांड में 64, सांप्रदायिक दंगा के कांड में 208, पुलिस पर हमले के कांड में 264, शराब के कांड में 1610 अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के छापेमारी से भयभीत 12734 अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। जबकि 22550 लीटर शराब की बारामदगी की गई। पुलिस द्वारा 78 अपृहता को कुशल बरामद किया गया। 134 हथियार की बरामदगी की गई, जबकि 2615 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इसी तरह 245.39   केजी गांजा, 29 पुड़िया हीरोइन, 237 मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें