महान किसान नेता व स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की 135वी जयंती पर आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण, हेमदापुर पहुंचेंगे राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय नेता

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर । बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी की तरफ से जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी मुन्ना तिवारी की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिसमें संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का 8 मार्च को हेमदापुर चक्की में कई गणमान्य विधायक, विधान परिषद सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता का आगमन हो रहा है।

जिसमें डॉ पांडे ने बताया कि जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई बुद्धिजीवी संगठन जोरदार तरीके से अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि महान किसान नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की 135वी जयंती पर ग्राम हेमदापुर चक्की प्रखंड बक्सर में स्वामी सहजानंद सरस्वती के आदम कद प्रतिमा का अनावरण बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा संजय कुमार तिवारी उर्फ मुना तिवारी,

- Advertisement -

विधायक सदर बक्सर, विधायक विश्वनाथ राम, विधायक संतोष मिश्रा, विधान परिषद सदस्य समीर कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार, पूर्व एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह सहित प्रदेश के कई गणमान्य की गरिमामई उपस्थिति मे भव्य समारोह में किया जाएगा।

तत्पश्चात राहुल अखिलेश संदेश न्याय रथ विगत 26 अक्टूबर 2023 से सदाकत आश्रम पटना में कांग्रेस अध्यक्ष बिहार प्रदेश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर डॉ श्रीकृष्ण सिंह जयंती के अवसर पर निकला था, जो बिहार राज्य के तमाम 38 वो जिला के भ्रमण करते हुए आज बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा।

जिसका समापन 8 मार्च को रथ के संयोजक डॉ शशि भूषण पांडे के ग्राम हेमदापुर चक्की मे आयोजित सभा स्थल पर किया जाएगा। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि सहजानंद सरस्वती जी की मूर्ति अनावरण हर्षोउल्लास के साथ किया जाएगा।

विधायक ने आगे बताया कि आने वाला लोकसभा में बक्सर से गरीब गुरुओं की आवाज कांग्रेस बनेगी प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, त्रियोगी नारायण मिश्रा, वार्ड पार्षद कांग्रेस नेता संतोष उपाध्याय, महिला कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी, संजय दुबे, भोला ओझा,

निर्मला देवी, मुन्ना, अभय मिश्रा, राम जी तुरहा, सुरेंद्र प्रसाद, रवि पांडे, अलाउद्दीन, बक्सर प्रखंड अध्यक्ष नीलू मिश्रा, अजय यादव, सुनील कुमार, मंगरी देवी, राजू वर्मा, भारत यादव, जयराम राम सहित मुख्य थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें