भोजपुरिया भाषा के महान कवि स्व. विश्वनाथ प्रसाद शैदा की मनी जयंती 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. भोजपुरिया भाषा के महान कवि स्व. विश्वनाथ प्रसाद शैदा के पैतृक आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय चंद्रवंशी और संचालन विशोकानंद चंद ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत विजय कुमार चंद्रवंशी ने किया। कवि के तैल्यचित्र पर राष्ट्रीय युवा क्रांति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। इन्हें भोजपुरी अकादमी पटना द्वारा समारोह में सभापति सह बिहार के तत्कालीन राज्यपाल श्री कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह द्वारा ताम्रपत्र द्वारा नवाजा गया था। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी। स्व. शैदा जी भोजपुरी भाषा के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाए।

भोजपुरी भाषा के विख्यात कवि के परिजनों की सूची आज तक बिहार सरकार के कोई जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं लिया गया। डुमराव नगर के बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. शैदा जी के नाम पर नगर में एक आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग की। सभा में उपस्थित अर्जुन सिंह, जंग बहादुर सिंह, प्रभुनाथ यादव, बिजली राम, लखन कुशवाहा, दिनेश कुमार, सरल चौधरी, दुखु खां, समसुद्दीन, संतोष खरवार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें