भाजपा बगेन मंडल के मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार तिवारी के आकस्मिक निधन, शोक व्यक्त

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

ब्रह्मपुर। भारतीय जनता पार्टी बगेन मंडल के मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन ने भाजपा बगेन मंडल के मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहां कि अविनाश तिवारी इस मंडल के युवा कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता थे। अविनाश तिवारी पिछले आठ सालों से सक्रिय राजनीति मे थे।

अविनाश तिवारी लाल मुनि चौबे स्मृति न्यास कुरूथिया के संस्थापक सदस्य थे। सामाजिक कार्यक्रमों मे भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते थे। इतना ही नहीं अपने गांव भदवर के भी वे चेहता एवं मिलनसार थे। सभी के दुख सुख में शामिल रहते थे।

अविनाश तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करने वाले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुनिल प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री मंजी पासवान, रितेश चौधरी, मंडल मंत्री संजय सिंह, मोहन ठाकुर,अजित कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष राजू चौधरी,

मंडल प्रवक्ता विकास मिश्रा, सत्येंद्र चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमलेश कुशवाहा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंदा बैठा, ओबीसी मोर्चा अविनाश कुमार, बगेन मंडल आईटी सेल संयोजक संजय कुमार राय, कुंज बिहारी पांडेय, बीर बहादुर राय, तूफानी सिंह, रवि रंजन कुशवाहा, सूहेन्द्र कुशवाहा, ऋषि कुमार , पंकज सिंह सहित ब्रह्मपुर विधानसभा के दर्जनों लोग शामिल रहे l

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें