डुमरांव. भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की एक बैठक शुक्रवार को नगर के हनुमान वाटिका सभागार में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विनोद राय चौधरी की अध्यक्षता में संगठन को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिसका संचालन नवानगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया. उक्त बैठक में आगामी 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वंे मन की बात को सफल बनाने एवं संगठन में बड़े नेताओं अनावश्यक हस्तक्षेप पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजाराम पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मदन जी दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलराम पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, पूर्व प्रदेश संयोजक सहकारिता मंच विनोद राय ने भी अपने-अपने विचारो को रखा.
उक्त बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेता मजीद आलम, अशोक लाल, मृत्युंजय सिंह, धनंजय कुमार निर्गुण, लक्ष्मण शर्मा, उमाकांत पांडे, संजय शाह, परमेश्वर तिवारी, इंदल सिंह, मुना सिंह, रमेश गुप्ता, सुनील ओझा, दयाशंकर तिवारी, अजय राय, विनय कुमार उपाध्याय, अशोक तिवारी, विकास कुमार मिश्रा, जितेंद्र दुबे, दीपक सिंह मुन्ना, सूर्यकांत पांडे, योगीनाथ पांडे, धनंजय राय, संतोष दुबे, कृष्णकांत लाल, हरेंद्र ठाकुर, दुर्गावती चतुर्वेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें.