ब्रह्मपुर महोत्सव में भरत शर्मा व्यास सहित आंखी दास ने दी प्रस्तुति, 21 फरवरी को डुमरांव में बिस्मिलाह खां महोत्सव ‌

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्रखण्ड ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन बीएन उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में किया गया। ब्रह्मपुर महोत्सव का थीम भगवान शिव पर आधारित था।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री उपभोक्ता मामलें खादय एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्रालय-सह-माननीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे, न्यायाधीश उच्च न्यायालय रांची डॉ शिवानंद पाठक एवं जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया गया।

कार्यक्रम की पारंपरिक एवं विधिवत शुभारंभ के बाद गणेश वंदना तत्पश्चात शिव तांडव के माध्यम से लोगों के बीच समां बांधा गया। भरत शर्मा व्यास ने अपनी गायिकी से कार्यक्रम में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके द्वारा कई भक्ति भजन की भी प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर श्रोतागण काफी उत्साहित दिखे। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रोतागण भी उन्हें ताली बजाते हुए पूरे कार्यक्रम में उत्साहवर्धन करते रहें।

- Advertisement -

इस मौके पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बॉलीवुड गायक राकेश कुमार सानू एवं गायिका आंखी दास ने भी लोगों को झूमने पर भी मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई साथ ही ज़िला पदाधिकारी द्वारा भी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियाें, कर्मियों एवं प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दी गई।

दिनांक 21 फरवरी 2024 को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव राज +2 उच्च विद्यालय ,डुमरांव एवं दिनांक 28 फरवरी 2024 को विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान ,बक्सर में मनाया जाएगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें