बोधिवृक्ष पीपल में जल अर्पित कर राजगीर में प्रारंभ हुआ पर्यावरण प्रेमियों का महासंगम

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

राजगीर : रविवार को राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक की स्थापना, पर्यावरण व जैवविविधता के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु देशभर से पर्यावरण प्रेमियों का महासंगम हुआ। कार्यक्रम बोधिवृक्ष पीपल में जल अर्पित कर शुभारंभ किया गया। इस माध्यम से जीवन में जल जीवन और हरियाली को उजागर किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीपल, नीम व तुलसी के संस्थापक और इस योजना के संरक्षक डा. धर्मेंद्र ने कहां की विकास के कारण पेड़ों की आबाद कटाई हो रही है, जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। इस योजना के तहत राजगीर से लुंबनी तक सड़कों के दोनों ओर पीपल आबाद संख्या में लगाया जाए और उनका संरक्षण पर जोर दिया जाए। 

मुरादाबाद से आए पर्यावरण सचेतक नैपाल सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहां कि पेड़ों की संरक्षण आज समय की मांग है। समय रहते नही चेते तो समस्त जाति का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कार्यक्रम का संचालन गौरैया विहग फाउंडेशन के निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने करते हुए लोगों से अपील किया कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाया जाए। इसे एक अभियान का रूप देकर आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए। 

राजगीर के ब्रांड अम्बेसडर भैया अजीत के द्वारा पर्यावरण को समर्पित गीत भी प्रस्तुत किया गया। प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने कहां कि इंसान जब अपनी सरकारी सेवा से मुक्त हो जाए तो अपना शेष जीवन प्रकृति के संरक्षण में लगाना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। 

- Advertisement -

उषा मिश्रा ने कहा कि पीपल वृक्ष, नीम वृक्ष और तुलसी एक अनमोल खजाना है और इस खजाने का उपयोग मानवता के साथ किया जाना जरूरी है। आज के माहौल में यह नितांत जरूरी है। तभी पर्यावरण और मानव का जीवन सुरक्षित एवं संरक्षित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीपल के वृक्ष में असीम ऊर्जा भरी पड़ी है, ठीक उसी तरह से हमारे अंदर भी असीम ऊर्जा का भंडार है। इस दौरान उन्होंने पीपल का वृक्ष लगाने और पर्यावरण को शुद्ध कर अपना जीवन सार्थक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। मौके पर मेरठ के मोहन लाल वर्मा, डॉ धीरेंद्र उपाध्याय, मीरा देवी, डॉ रेखा सिन्हा, उषा मिश्रा, आकांक्षा कुमारी, मिथलेश कुमार, शिक्षक अनिल पासवान, पल्लवी भारती, नेहा कुमारी के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बोधिवृक्ष कॉरीडोर योजना की सफलता को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम के समन्वयक व गौरैया विहग फाउंडेशन के निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने बताया कि प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक स्थापना हेतु राजगीर से नेपाल भाया बोधगया तक पीपल वृक्ष लगाए जाने की योजना पर विचार मंथन किया जाएगा। 

इस मौके पर योजना चेन्नई से आए योजना समन्वयक ए एम बी वाई वेंकट रेड्डी, ललन मुखिया हरनौत, डा. धीरेंद्र उपाध्याय, शिक्षक अनिल पासवान, मुरादाबाद से नैपाल सिंह पाल, ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें