बक्सरबिहार

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ ने प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल शिक्षक को किया सम्मानित, ट्रांसफार्मर नीति पर भी हुई चर्चा

बक्सर। प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ बक्सर के सक्रिय साथी की उपस्थिति में चीनी मिल स्थित रवि शंकर राय उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष, प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ बक्सर के आवास पर शनिवार को ट्रांसफार्मर नीति पर चर्चा में हुई।

बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधान शिक्षक परीक्षा में सफल प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ बक्सर के उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सावित्री सिंह मीडिया प्रभारी, पूर्णदेव जी प्रखण्ड नवानगर, प्रतिनिधि रविन्द्र जी प्रखण्ड चौसा, प्रभारी अमित एवं टीआर-2 मे चयनित माध्यमिक शिक्षक शैलेश कुमार, इन सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। साथ ही शुभकामनाएं दी गई। चर्चा मे संघ के ज़िला सचिव अजीत, उषा मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुनिल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *