बक्सर: प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ जिला बक्सर इकाई की बैठक रविवार को गजेंद्र हयूम पाइप गोलंबर स्थित सभागार में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष रविशंकर राय की अध्यक्षता में हुई। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष नवानगर रोहित कुमार के द्वारा की गई।
बैठक में वर्तमान समस्या nois सहित सभी प्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया भुगतान पर चर्चा की गई और उसे जल्द से जल्द भुगतान कराने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात संघ के विस्तार एवं मजबूती पर जिला उपाध्यक्ष सावित्री द्वारा बात रखी गई। बारी बारी से संघ के सभी पदाधिकारियों के द्वारा सुझाव दिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव अजीत कुमार सिंह, उषा मिश्रा, रुस्तम आलम, जिला महासचिव संजय, जिला कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अंशुमान सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष आरती केसरी, मधु, सीमा पटेल, कमलेश प्रसाद, हेमराज, राजकुमार गिरी, प्रखंड सचिव सुनील कुमार, संयोजक अशोक, सुबास, नीलकमल तिवारी, शैलेश, विष्णु, मुकेश, प्रखंड संगठन प्रभारी अमित कुमार राय, अमित कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.