ठनका गिरने से तीन किशोर झुलसे एक की मौत

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

करगहर (रोहतास) : बुधवार को ठनका गिरने से तीन किशोर झुलस गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी दो किशोरों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। घटना थाना क्षेत्र के शहर मेदनी गांव का बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम में तेज बारिश समाप्त होने के बाद शहर मेदनी निवासी अरविंद साह का 14 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार साह, वीरेंद्र कुमार साह का 15 वर्षीय पुत्र रवि कुमार साह तथा शेषनाथ दुबे का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार दुबे पेड़ के नीचे जाकर क्रिकेट खेल रहे थे।

इसी दौरान तेज चमक व गर्जन के साथ पेड़ पर ठनका गिर गया। जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए। जख्मी तीनों किशोरों को एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोंपरांत अरविंद साह के 14 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार साह को मृत घोषित कर दिया। जब जख्मी दो किशोरों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें