कंपनी की जनक देवकुमारी सिंह ने बटन दबा एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया का किया शुरुआत, भारत पल्स एथेनाल कंपनी वैदिक मंत्रोचारण से गुलजार

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

नावानगर/डुमरांव। नावानगर प्रंखड स्थित भारत पल्स एथेनाल कंपनी सोमवार को वैदिक मंत्रोचारण से गुलजार रहा। जहां कंपनी के उद्योगपति सह सीएमडी अजय कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी सह कंपनी के निदेशक रेखा सिंह के साथ मिलकर कंपनी में वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना किया, तो दूसरी तरफ पूजा अर्चना के बाद सत्यनारायण स्वामी की कथा का आयोजन किया गया।

आयोजित इस कथा में भगवान सत्यनारायण स्वामी की महिमा का बखान किया गया। कथा की समाप्ती के बाद भगवान के सातों आरती ढोलक झाल नगाड़ा के साथ गाया गया। जहां आरती में भगवान श्री राम और विष्णु हनुमान की आरती गा कंपनी के उत्थान सहित समाज के विकास व हपिर्त जीवन की कामना किया गया।

इस आशय की पुष्टि करते सीएमडी अजय कुमार सिंह ने बताया की कंपनी के उत्थान व समाज को नयी गति व आयाम मिले, इसे लेकर वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजा अर्चना किया गया। पूजा पाठ की समाप्ती के बाद उपस्थित सैकड़ो लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। जहां कंपनी के सभी चारों शीर्ष कोने पर हनुमान जी ध्वज फहराते ध्वज को स्थापित किया गया।

कंपनी की जनक मानी जाने वाली देवकुमारी सिंह ने बटन दबा कर एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। मौके पर कंपनी के जीएम अजीत शाही, आरा के पूर्व डीप्टी मेयर मालती देवी, विरनाथ सिंह, राम अयोध्या शुक्ला, रवि सलूजा, विधा भूषण सिंह, समाज सेवी मीनू सिंह,

- Advertisement -

भोजपूर हिंदू जागरण मंच के विशाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीत सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, संघ के राणा सिंह, मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में पूजा पाठ का दायित्व बीएचयू के आचार्य बाबू पंडीत ने बखूबी निभाई।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें