spot_img

नालंदा : गुरूदेव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बिहार शरीफ (अविनाश पांडेय) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा के राजगीर के शीतल कुंड गुरुद्वारा में आयोजित गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वे प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शीतल कुंड गुरुद्वारे में मत्था टेक कर राज्य के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को आयोजकों ने शिरोपा, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री की उपस्थिति एवं उनके सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शीतल कुंड गुरुद्वारा परिसर में नवनिर्मित गुरु नानक निवास अतिथिशाला का सिलावट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने अतिथिशाला का भी निरीक्षण किया।

राजगीर पौराणिक जगह है

मुख्यमंत्री ने वहां चलाए जा रहे लंगर का भी मुआयना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं। बहुत खुशी की बात है कि आज राजगीर में गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वें प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। राजगीर पौराणिक जगह है। गुरु नानक देव जी महाराज ने उदासी यात्रा की शुरुआत की थी। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया था। इस दौरान वे राजगीर भी आए थे और यहां रुके थे। राजगीर का राजगीर कुंड गर्म पानी के लिए भी प्रसिद्ध है।

वर्ष 2009 में हम यहां 7 दिन रुके थे

लोगों ने गुरु नानक देव जी से आग्रह किया कि यहां पर एक शीतल कुंड भी होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि गुरु नानक देव जी ने अपने पैरों से वहां की जमीन को दबाया और शीतल कुंड बन गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बचपन से राजगीर आते रहे हैं। वर्ष 2009 में हम यहां 7 दिन रुके थे और राजगीर में विभिन्न चीजों के निर्माण और विकास के लिए योजना बनाई थी। जिस पर काम किया गया। शीतल कुंड को भी हमने देखा था और इसको भी विकसित करने का निर्णय लिया था। शीतल कुंड गुरुद्वारा को भी अच्छे से बनाया गया है और यहां परिसर को भी विकसित किया गया है। राजगीर में जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन केंद्र का निर्माण कार्य किया था, उन्होंने ही गुरुद्वारा को विकसित किया है और अतिथिशाला का भी निर्माण किया है।

वर्ष 2019 में ही इसका शिलान्यास करवाया गया था

वर्ष 2017 में सर्वशदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाश पर्व पटना साहिब में मनाया गया था। उस समय श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर तैयारी की गई थी। उन्होंने कहा कि शीतल कुंड गुरु नानक देव महाराज जी गुरुद्वारा को ठीक करवाया गया।वर्ष 2019 में ही इसका शिलान्यास करवाया गया था। और अब यह बनकर तैयार हो गया है। सभी अतिथियों के ठहरने के लिए अतिथिशाला का निर्माण भी हो गया है। यह परिसर सुंदर और भव्य हो गया है। सिख श्रद्धालु पटना साहिब भी आते हैं और राजगीर भी आते हैं। मुझे यहां आकर आज बहुत खुशी हुई है। गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए पटना से राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवागमन की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

गरीब राज्य होते हुए भी बिहार में कितना काम हो रहा है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर अनेक धर्मों का स्थल है। यह सबसे पुराना स्थल है, जो राजगृह के रूप में प्रसिद्ध रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए कि गरीब राज्य होते हुए भी बिहार में कितना काम हो रहा है। इन सब कामों की चर्चा होगी तो लोग इसे मानेंगे। यहां आने के लिए आप सबका अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम में गुरु नानक निष्काम सेवा जत्था बर्मिंघम (यूके) के भाई मोहिंदर सिंह जी तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोढ़ी जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सचिव सरदार हरबंस सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार लखविंदर सिंह जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार गोविंद सिंह लोंगो वाल जी, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार गुरविंदर सिंह जी,

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लो जी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक कौशल किशोर, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक राकेश राठी, नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें