कृषिचौसाबक्सरबिहार

डीडीसी ने किया पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल काटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

बक्सर : कृषि वर्ष 2023-24 में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल काटनी प्रयोग का निरीक्षण उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के द्वारा प्रखंड चौसा के पंचायत जलीलपुर में कृषक चंद्र मोहन चौबे पिता स्वर्गीय महातिम राय के प्लॉट नंबर 1754 का परिनिरीक्षण किया गया।

इसके अंतर्गत निर्धारित मापदंड 10MX5M के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग संपादित किया गया जो एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसके आधार पर उपज एवं उत्पादन का अनुमान प्राप्त होता है। प्रयोगकर्ता के द्वारा फसल कटनी प्रयोग संपादन के पश्चात उपज 50.490 किलोग्राम प्राप्त हुआ

जिसके आधार पर 100.98 क्विंटल/हेक्टेयर का उपज अनुमानित है जो सामान्य से अच्छा है। निरीक्षण के क्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी चौसा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी चौसा, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी चौसा एवं किसान सलाहकार जलीलपुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *