केसठ। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर प्रखंड में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन कुलमनपुर के तत्वावधान में पूरे गांव में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर जीविका दीदियों ने कैंडल मार्च निकाला।
कैंडल मार्च का नेतृत्व जीविका सदस्य मंजू द्विवेदी ने किया। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान, सबको शिक्षा और मतदान। जैसे नारों को बुलंद करती जीविका दीदियां गांव की गलियों से गुजरी। जीविका दीदियों ने संकल्प लिया कि हम आगामी एक जून को लोकसभा चुनाव में सपरिवार मतदान करने जाएंगे।
जीविका सदस्य ने बताया कि लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान में अभियान चलाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहां कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। इसलिए अपने सारे कार्य छोड़कर पहले मतदान करें। उन्होंने कहां कि लोग लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाने के लिए शत-प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी।
तभी मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। मौके पर देवंती देवी, धर्म शीला देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, मुनी देवी कंचन देवी, सविता देवी, सुमन देवी, गीता देवी, आशा देवी, चंद्रावती देवी, बिंदु देवी, दुर्गावती देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।