बक्सर : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में एवं जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय ‘दक्ष’ विद्यालय (बालक/बालिका) U-14/17/19 खेल-कूद प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक 28.02.2023 से 02.03.2023 तक एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर किला मैदान, बक्सर, इंडोर हॉल, बक्सर, नगर भवन, बक्सर एवं कला भवन, बक्सर में कराया जा रहा है आज तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन श्री विनोद कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी, बवरार, श्री विकास कुमार, सहायक निदेशक,
बाल संरक्षण पदाधिकारी, बक्सर, श्री राजवन्त कुमार सिंह, सहायक कोषागार पदाधिकारी, बक्सर एवं श्री शशांक सिंह, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा खेल संस्कृति एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया गया।
जिला स्तरीय ‘दक्ष’ प्रतियोगिता को सफल बना रहे शिक्षक एवं कर्मी . श्री लाल साहब श्री चंदन कुमार, श्री मदन राग श्री अभिषेक कुमार सिंह, श्री संजय कुमार, श्री दयाशंकर पाल.. श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, श्री विपिन कुमार, श्री सरविन्द्र कुमार श्री वशिष्ठ प्रसाद, श्रीमती ममता कुमारी, सुश्री प्रिया रंजन, श्री रोहित कुमार, जगनारायण सिंह, प्रियकांत सिंह एवं तकनीकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, शिवशंकर चौधरी, रवि सिंह, राकेश तिवारी, मनु ओझा, अमृता कुमारी, रोहित कुमार बहेरा इत्यादि उपस्थित थे।
आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन का खेल परिणाम निम्नवत् है –
U-14 बॉलीवॉल (बालक) विजेता सिमरी, उपविजेता चौसा।
U-17 बॉलीबॉल (बालक) विजेता बक्सर, उप विजेता इटाढ़ी।
U-17 खो-खो (बालक), विजेता बक्सर, उप विजेता राजपुर।
U-17 खो-खो (बालिका), विजेता बक्सर, उप विजेता चौसा।
U-14 कबड्डी (बालक), विजेता बक्सर, उप विजेता इटाढ़ी ।
U-14 कबड्डी (बालिका), विजेता सिमरी, उप विजेता राजपुर।
U-17 कबड्डी (बालक), विजेता चक्की, उप विजेता बक्सर।
U-17 कबड्डी (बालिका) विजेता चौसा, उप विजेता बक्सर।

