बिहारभागलपुर

भागलपुर : बाढ़ प्रभावित 80 परिवारों को राहत सामग्री का हुआ वितरण

महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण

जर्मनी की संस्था मिजेरियर ने छोटी गुरदासपुर में किया वितरण

भागलपुर। स्वैच्छिक सामाजिक संस्था नवगछिया जन विकास लोक कार्यक्रम के द्वारा जर्मनी की संस्था मिजेरियर  के सहयोग से नाथनगर प्रखंड स्थित छोटी हरिदासपुर में अपना सब कुछ गंवा चुके करीब 80 लोगों के बीच बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में चूड़ा, मूढ़ी, चीनी, दालमोठ, सूजी, सर्फ, साबुन, कंबल, चना, मग, गुडनाइट एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।

राहत सामग्री की खासियत रही कि इसमें महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। राहत सामग्री का वितरण नवजन लोक के सचिव सह निदेशक मदन मोहन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि नवजन लोक द्वारा वर्ष 1987 से जन समूह के विकास हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भविष्य में भागलपुर के जगदीशपुर एवं नाथनगर प्रखंड के ग्राम वासियों खासकर महिलाओं के उत्थान हेतू योजना निरूपण की जानकारी दी।

मौके पर उप मुखिया मधु देवी, सरपंच सुबोध शर्मा, अर्पणा झा, सदस्य बाल कल्याण समिति भागलपुर, परमानंद झा, समन्वयक, मंटु कुमार पोद्दार, राजदेव मंडल के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *