इटाढ़ीबक्सरबिहारशिक्षा

गणतंत्र दिवस पर प्राथमिक विद्यालय ताजपुर, झंडोतोलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

इटाढी/बक्सर। जिले के प्राथमिक विद्यालय ताजपुर, इटाढी में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे शुरू हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसके बाद सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान ’जन गण मन’ का गायन किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और काव्य प्रस्तुतियाँ प्रमुख थीं। बच्चों ने भारत की विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापिका ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया और उन्हें देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण और विद्यार्थियों की उत्साहवर्धन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने सभी में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका के अलावे सुमन कुमार, गौरव कुमार, गोपाल मौर्य सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *