नालंदा (बिहारशरीफ)बिहार

बिहार के नालंदा में युवक ने मां-बेटी को मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार की संध्या एक युवक ने मां और बेटी की हत्या गोली मार कर दी। फिर खुद भी गोली मार ली। यह सनसनीखेज घटना नालंदा जिले के सिलाव बाजार के पास की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार इलाके से कुछ ही दूरी पर हुई।

मृतकों की पहचान पुटुस देवी, उनकी बेटी पूनम और आरोपी मनीष के रूप में की गई है। मनीष चंडी मऊ गांव का रहने वाला बताया जाता है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मनीष, पूनम से एकतरफा प्रेम करता था। कई बार नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की लेकिन जब उसे अस्वीकार कर दिया गया, तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आसपास के दुकानदारों ने दहशत में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।एसपी ने की पुष्टि, जांच जारीनालंदा एसपी भारत सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।

मनीष कुमार नामक युवक ने मां-बेटी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी है। फोरेंसिक टीम और तकनीकी शाखा मामले की गहराई से जांच कर रही है।” युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद चंडी मऊ गांव और सिलाव में मातम छा गया है और मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पिछले दिनों आरा रेलवे स्टेशन पर घटी थी। जहां एक युवक ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा एवं उसके पिता की हत्या गोली मार कर दी थी। बाद में युवक ने खुद को भी गोली मार जान दे दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *