बक्सरबिहार

आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म समारोह पूर्वक आयोजित

बक्सर। सदर ब्लॉक अंतर्गत वार्ड संख्या चार प्रमिला देवी के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 106 अकरोडा पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सेविका, जीविका समूह की दीदी, आशा, 6 गर्भवती महिला एवं उनके परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहें।

सभी गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की रस्म को बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत में सभी माताओं और बच्चो को कैसे स्वस्थ रखा जाए। इसके लिए यहां पर उपस्थित सभी लोगो के साथ प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के दौरान होने वाले खतरे के लक्षण, प्रसव पूर्व चार जांच, पोषण से भरपूर खान पान, समय से टीकाकरण,

साफ सफाई, स्तनपान कैसे कराए, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्या उत्थान योजना पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो मोहम्मद रिजवा एवं प्रमिला देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सूर्यवंती देवी, रजनी देवी, गीता देवी, शमा प्रवीन सेविका, आशा, जीविका दीदी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *