बक्सर। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संविधान दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे भारत में उत्साह पूर्वक संविधान की 75वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है, जिसमें बाबा साहेब के साथ-साथ संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को चिरस्मानिया बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी ने संविधान दिवस मनाने की आहवान किया है।
क्योंकि भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और सम्मान अधिकार को सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है। माल्यार्पण कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता के साथ-साथ अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री हीरामन पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी, सुधा गुप्ता, संध्या पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पारसनाथ मिश्रा उपस्थित रहें।