BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
2 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 months ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

धरा बचाने को पौधारोपण का लिया संकल्प : वैवाहिक वर्षगांठ पर दंपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

– सामाजिक और धार्मिक संस्कारों में पौधारोपण को शामिल करने का आह्वान बक्सर। पर्यावरणीय असंतुलन की गंभीरता को समझते हुए...

– सामाजिक और धार्मिक संस्कारों में पौधारोपण को शामिल करने का आह्वान

बक्सर। पर्यावरणीय असंतुलन की गंभीरता को समझते हुए जिले के समहुता निवासी मुकेश कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रियंका देवी ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को खास और समाजोपयोगी बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी शादी की 11वीं वर्षगांठ के मौके पर पौधारोपण कर धरा को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में एक सशक्त और सकारात्मक संदेश दिया कि प्रकृति से जुड़ना ही आज का सबसे बड़ा धर्म है।

इस अवसर पर आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार के संयोजक विपिन कुमार ने दंपति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “आज जब धरती पर हरियाली घट रही है और कंक्रीट की दीवारें बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में हमें अपने हर सामाजिक और धार्मिक अवसर पर पौधारोपण जैसे कार्यों को आत्मसात करना होगा। जब तक हम हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण से नहीं जोड़ते, तब तक इस धरती पर जीवन की कल्पना कठिन होती जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि जन्म, विवाह, मुंडन, नामकरण से लेकर अंतिम संस्कार तक हर सामाजिक और धार्मिक संस्कार में यदि एक पौधा लगाया जाए, तो आने वाले वर्षों में धरती फिर से हरी-भरी हो सकती है।

आई मास कंप्यूटर धनसोई के निदेशक डब्लू पाठक ने मुकेश सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, “इन्होंने यह साबित कर दिया कि पर्यावरण संरक्षण कोई बड़ा बजट वाला प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हमारे संकल्प और सोच का हिस्सा हो सकता है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने हर उत्सव में पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां भी स्वच्छ वायु और हरियाली का अनुभव कर सकें।”

पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम जी राय, मुन जी राय, दीनानाथ सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, दुर्गेश पाठक, ललन सिंह, विकास सिंह, जगमोहन कुमार समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया।

यह आयोजन न केवल एक दंपति की वैवाहिक वर्षगांठ का उत्सव था, बल्कि एक जन-जागरूकता अभियान भी था जो पर्यावरण संरक्षण की ओर समाज को एक नई दिशा देता है।

यदि इस पहल को लोग अपने जीवन में अपनाएं, तो यह धरती फिर से हरियाली की चादर ओढ़ सकती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन अधिक सुरक्षित व सुखद हो सकता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top