BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

बक्सर जिले में इंस्पायर अवार्ड मानक को लेकर तैयारियां तेज, दो गुना लक्ष्य के लिए शिक्षकों को अहम जिम्मेदारी

बक्सर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिले के कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के नवाचार और नई...

बक्सर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिले के कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के नवाचार और नई सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में बक्सर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। इस वर्ष ऑनलाइन पोर्टल पर विचार अपलोड की संख्या को विगत वर्ष की तुलना में दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विज्ञान शिक्षक, प्रधानाध्यापक और सहयोगी शिक्षक मिलकर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय, प्रखंड और जिले का नाम रोशन करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

दोगुना लक्ष्य के लिए बनाई जा रही रणनीति

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मोहम्मद शारिक अशरफ ने बताया कि इस बार नवाचार विचारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि लाने की योजना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रेरित कर इस कार्य में उन्हें सक्रिय भूमिका में लाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थी अपने विचार पोर्टल पर अपलोड कर सकें।

पिछले वर्ष 69 विद्यार्थियों को मिला था ₹10,000 का प्रोत्साहन

पिछले वर्ष जिले के 69 विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर चयनित कर ₹10,000 की राशि बैंक के माध्यम से प्रदान की गई थी। इस वर्ष इस संख्या को बढ़ाने की दिशा में विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। इस कार्य में सभी स्तर के शिक्षक और शिक्षा विभाग की टीम समन्वय के साथ कार्य करेगी।

संभाग प्रभारी और शिक्षकों का प्रोत्साहन

संभाग प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जिले में छिपी है अपार संभावनाएं : डॉ. मनीष कुमार शशि

शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने कहा कि बक्सर के विद्यार्थियों में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। विद्यालय परिवार को चाहिए कि वह अपनी भूमिका निभाते हुए इन विचारों को समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करवाए।

जिला स्तरीय प्रचार समिति गठित

शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कोषांग से जिला स्तरीय प्रचार समिति का गठन किया गया है। इसमें डॉ. मनीष कुमार शशि, प्रमोद कुमार चौबे, ब्रजेश राय, धनंजय मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सिंह, शिल्पम, विकास कुमार, सोनू कुमार वर्मा, विपिन कुमार, नफीसा नाज़, अनीता यादव, रीना कुमारी, विजयलक्ष्मी पटेल, सत्य प्रकाश शर्मा, अनुज कुमार गोंड, रमाकांत सिंह, राजेश राय, पम्मी राय, हेम दास चौधरी, पुरुषोत्तम प्रसाद, कुणाल किशोर और अमित कुमार शामिल हैं।

प्रखंड स्तर पर होगा नवाचार का प्रचार

समिति के सदस्य विद्यालय में कार्य करते हुए अपने प्रखंड के अन्य विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर नन्हे वैज्ञानिकों की खोज में सहयोग करेंगे। उनका उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रेरित कर उन्हें इस योजना से जोड़ना है।

नवाचार की ओर एक नया कदम

बक्सर जिले में इस अभियान के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों के नवाचार को मंच मिलेगा, बल्कि जिले की पहचान भी विज्ञान और तकनीकी सोच के क्षेत्र में और मजबूत होगी। आने वाले समय में बक्सर नवाचार और प्रेरणा का केंद्र बन सकता है, यदि सभी मिलकर इस दिशा में कार्य करें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top