BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

माँ का दूध नवजात शिशु का सर्वोत्तम आहार है जन्म के बाद बच्चे को सिर्फ माँ का ही दूध दें : सीएस 

जिले में 07 अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह  स्वास्थ्य व आँगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री महिलाओं को बताया गया स्तनपान...

जिले में 07 अगस्त तक चलेगा विश्व स्तनपान सप्ताह 

स्वास्थ्य व आँगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री महिलाओं को बताया गया स्तनपान का तरीका 

स्तनपान कराने वाली महिलाओं में टाइप 2 मधुमेह, स्तन कैंसर का खतरा कम होता है 

मोतिहारी। जिले के मोतिहारी सदर अस्पताल, पकड़ीदयाल, पिपराकोठी, पताही सहित अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों व आंगनबाडी केंद्रों पर धात्री माताओं को स्तनपान कराने हेतु जागरूक करते हुए स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिले में 01 से 7 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्तनपान सप्ताह’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह बताया की माँ का दूध नवजात शिशु का सर्वोत्तम आहार होता है इसमें बच्चे को कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन मिल जाता है।

अतः जन्म के बाद बच्चे को सिर्फ माँ का ही दूध देना चाहिए। उन्होंने बताया की बच्चे के जन्म के पहले एक घंटे को ‘गोल्डन ऑवर’ कहा गया है, क्योंकि इस एक घंटे के अंदर बच्चे को स्तनपान कराना काफी महत्वपूर्ण है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक और मानसिक क्षमता का विकास होता है, साथ ही भरपूर पोषण भी मिलता है।

स्वास्थ्य व आँगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री महिलाओं को बताया गया स्तनपान का तरीका

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य व आँगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने का तरीका आशा, नर्स, सेविका द्वारा बताया जा रहा है।विश्वस्तनपान सप्ताह अंतर्गत माताओं की बैठक  आशा नीरा सिंह द्वारा आंगन बाडी केन्द्र संख्या 15 वीरछपरा पिपराकोठी में किया गया।

इस दौरान सही ढंग से कैसे बच्चे को स्तन पकड़ाए ताकि बच्चे का पेट भर सकें, स्तनपान के दौरान शिशु का मुँह पूरा खुला हो, शिशु का निचला होंठ बाहर की तरफ मुड़ा हो,इस बात को बताया गया।आशा नीरा सिंह ने बताया की आजकल की मॉडल जमाने की माताए स्तनपान नहीं कराती है, बच्चे को डिब्बा बंद या बाहरी दूध का सेवन कराती है जो गलत है।

उन्हें यह जानना चाहिए की स्तनपान कराने से कैंसर, मोटापा, बीपी जैसे रोग से महिलाओ की रक्षा होती है। स्तनपान बच्चे के लिए कुदरत का एक अनमोल उपहार है, जो मां और बच्चे दोनों को भावनात्मक लगाव प्रदान करता है।

06 माह तक बच्चे को स्तनपान के अतिरिक्त कुछ नहीं देना चाहिए, 06 माह के बाद मां के दूध के साथ बच्चे को ऊपरी आहार देना शुरू करना चाहिए और कम से कम दो वर्ष तक बच्चे को स्तनपान जारी रखना चाहिए।

स्तनपान कराने वाली महिलाओं में टाइप 2 मधुमेह, स्तन कैंसर का खतरा कम होता है

डॉ सोनाली गुप्ता ने बताया की जो महिलाएं लंबे समय तक स्तनपान कराती हैं, उनमें टाइप 2 मधुमेह और उच्च रक्तचाप के साथ, स्तन कैंसर और डिम्बग्रंथि कैंसर की दर कम होती है।

बच्चे के लिए स्तन के दूध में विकास और वृद्धि के लिए आवश्यक वसा, शर्करा, पानी, प्रोटीन और खनिज की सही मात्रा होती है।यह पचने में आसान होता है। स्तनपान करने वाले शिशुओं को गैस, दूध पिलाने की समस्याएँ और कब्ज कम होती हैं।

स्तन के दूध में एंटीबॉडीज होते हैं जो शिशुओं को कुछ बीमारियों से बचाते हैं, जैसे कान का संक्रमण, दस्त, श्वसन संबंधी बीमारियाँ और एलर्जी आदि स्तनपान करने वाले शिशुओं में अचानक शिशु मृत्यु का जोखिम कम होता है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top