BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
5 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

बेतिया : एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति में बैठक आयोजित

राष्ट्रीय मानक अनुरूप हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण हेतु गठित हुई टीम  प्रथम चरण में 8 हेल्थ एंड वेलनेस...

राष्ट्रीय मानक अनुरूप हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण हेतु गठित हुई टीम 

प्रथम चरण में 8 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चिन्हित कर क़्वालिटी एंड सर्विस बेहतर करने पर जोर 

बेतिया। एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति में मंगलवार शाम को जिले के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मूर्तजा अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय मानक के अनुरूप हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण हेतु (पीएमयू) टीम गठित हुई। बैठक में डॉ मुर्तजा अंसारी ने बताया कि इस प्रयास से जहां जन-जन तक उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी, वहीं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता का विश्वास दृढ़ होगा।

मुर्तुजा अंसारी ने कहा की पश्चिमी चम्पारण जिले में 18 प्रखंड है जहां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को बेहतर करने का प्रयास किया जाना है। उन्होंने बताया की प्रथम चरण में प्रखण्ड बैरिया, चनपटिया, गौनाहा, मैनाटांड, नरकटियागंज, सिकटा, योगापट्टी और लौड़िया के विभिन्न एचडब्लूसी को चिन्हित कर वहाँ क़्वालिटी एंड सर्विस बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा ताकि राष्ट्रीय मानक अनुरूप हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर कार्यरत हो।

एनसीडीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। उन्होंने बताया की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को तीन स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए लक्ष्य का निर्धारण किया जाता है। जिसमें राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) प्रमाणीकरण योजना की शुरुआत की गई है।

क़्वालिफाई प्रमाण पत्र के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी विनय कुमार, जिला योजना समन्वयक अमित कुमार ने बताया की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के क़्वालिफाई प्रमाण पत्र के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इसके लिए सक्षम पोर्टल पर सभी मानकों से संबंधित डाटा को अपलोड करना होगा।

एक्शन प्लान तैयार करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एनक्यूएएस के क़्वालिफाई प्रमाण पत्र का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के अलावा स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। 

मौके पर गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मूर्तजा अंसारी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी विनय कुमार, जिला योजना समन्वयक अमित कुमार, जपाइगो, पिरामल स्वास्थ्य एवम पी एस आई के जिला प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थें।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top